फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP ticket in full cycle race

सपा में टिकट की साइकिल रेस पूरी 

Sat, 21 Jan 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 21 Jan 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
सपा में टिकट की साइकिल रेस पूरी हो गई है। अब अगर गठबंधन की दूसरी दूसरी दौड़ नहीं हुई तो यही विजेता चुनाव मैदान में भी साइकिल दौड़ेंगे। 28 दिसंबर को सपा के पूर्व सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव द्वारा प्रत्याशियाें की पहली सूची जारी करने के बाद से ही साइकिल वालों में टिकट रेस शुरू हो गई थी। दूसरे ही दिन सीएम अखिलेश यादव ने इस रेस में अपने रेसरों को उतार दिया। एक तरफ मुलायम सिंह यादव के साइकिलरेसर थे तो दूसरी तरफ अखिलेश के जांबाज। 28 दिसंबर से 20 जनवरी तक 33 दिन तक चले इस मुकाबले के नतीजे शुक्रवार को सामने आए हैं। इसमें तीन वर्तमान विधायक और चार नये प्रत्याशी जीते हैं। कोल विधायक जमीरउल्लाह इस रेस में हार गए हैं। उनके खेमे से अब बगावत हो सकती है। हालांकि अभी विधायक ने अपने समर्थकों को रायशुमारी के लिए शनिवार को बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

अज्जू दोबारा महानगर अध्यक्ष 
अलीगढ़। कोल सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद ही अज्जू इसहाक को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने दोबारा से महानगर अध्यक्ष बना दिया है। इस संबंध में अज्जू को पत्र भी दे दिया गया है। अब बाबा फरीद आजाद को हटा दिया गया है जो वर्तमान कोल विधायक जमीरउल्लाह के खेमे के सिपाही हैं।
विज्ञापन

21 नहीं 24 को नामांकन : जमीर 
अलीगढ़। कोल विधायक जमीरउल्लाह ने शनिवार को अपने समर्थकों की मीटिंग बुलाई है। कोल विधायक ने कहा है कि उन्होंने अपने समर्थकों को शनिवार को हाथी डूबा आवास पर बुलाया है। जहां पर रायशुमारी होगी। अब नामांकन 21 जनवरी की जगह 24 जनवरी को करेंगे। इससे पहले जमीर ने 21 जनवरी को नामांकन करने का ऐलान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश को दोबारा बनाएंगे सीएम : सलमान
अलीगढ़। सपा के प्रत्याशियों की घोषणा होेने के साथ ही युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद ने अपना नामांकन वापस लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दोबारा से सत्ता सौंपना ही एक मात्र लक्ष्य है। वह सपा प्रत्याशियाें के समर्थन में अपना नाम वापस ले रहे हैं। अब तक वो भी टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन अब पार्टी का फैसला उनको मंजूर है। वह अपने समर्थकों के साथ चुनाव में सपा प्रत्याशियों के लिए काम करेंगे।

जफर आलम को मिला सिंबल, आज करेंगे नामांकन दाखिल
अलीगढ़। सपा के शहर विधानसभा से विधायक और लगातार दूसरी बार सपा प्रत्याशी बने जफर आलम को एमएलसी सुनील सिंह साजन और एमएलसी अरविंद सिंह ने दोपहर एक बजे के करीब सिंबल के साथ बी फार्म दिया। जफर आलम वहां से बी फार्म लेकर फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गए। वह शुक्रवार रात तक अलीगढ़ आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह शनिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। शाहजमाल से जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। उनके साथ जिला एवं महानगर कार्यकारिणी के सदस्य, समर्थक शामिल होंगे। 
‘साइकिल दौड़’ के रिजल्ट
1-जफर आलम और वीरेश यादव शुरुआत से आखिर तक दौड़ में अव्वल, जफर और वीरेश को टिकट 
2-ठा. राकेश सिंह को पहले तेजवीर ने पछाड़ा लेकिन बाद में राकेश ने डाला टॉप गियर, राकेश को टिकट 
3-जमीर की साइकिल पहले दौड़ी लेकिन अचानक अज्जू की इंट्री हुई जमीर को पछाड़ा, अज्जू को टिकट
4-सुभाष लोधी और प्रशांत वाल्मीकि पहले दौड़े फिर ठहरे और बाद में जीत गए, दोनो को आज मिलेगी टिकट
5-इगलास से क न्हैया लाल दिवाकर को हरा कर पप्पू प्रधान अचानक निकल आगे, पप्पू को आज मिलेगा सिंबल
--------------
तीन विधायकों जफर, वीरेश और राकेश को टिकट
कोल विधायक जमीर को टिकट नहीं, बगावत संभव
चार प्रत्याशी नये, बाकी तीन विधायक ही तजुर्बेकार हैं
सात प्रत्याशी
1-शहर से जफर आलम    (वर्तमान विधायक)
2-कोल से अज्जू इसहाक (नये प्रत्याशी पूर्व महानगर अध्यक्ष) 
3-अतरौली से वीरेश यादव  (वर्तमान विधायक ) 
4-छर्रा से ठा. राकेश सिंह   (वर्तमान विधायक)
5-इगलास से पप्पू प्रधान   (मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड में प्रदेश उपाध्यक्ष)
6-बरौली से सुभाष लोधी  (विस चुनाव 2012 में प्रत्याशी बने, बाद में हटे)
7-खैर से प्रशांत वाल्मीकि  (विस चुनाव 2012 में प्रत्याशी बने, बाद में हटे)
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed