फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP's Zafar, BSP's Narendra filed nomination

अलीगढ़ः सपा के जफर, बसपा के नरेंद्र समेत चार ने किया नामांकन

Wed, 19 Jan 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
SP's Zafar, BSP's Narendra filed nomination
नामांकन पर्चा देते सपा प्रत्याशी जफर आलम। - फोटो : CITY OFFICE
विधान सभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के चौथे दिन मंगलवार को चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया। इनमें शहर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी जफर आलम, बरौली से बसपा प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा, खैर क्षेत्र से भारतीय महासंघ पार्टी के पिंटू कुमार व छर्रा क्षेत्र से निर्दलीय सतीश लोधी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

शहर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी जफर आलम अपने कार्यालय से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ तस्वीर महल चौराहे पहुंचे। यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने काफिले को बैरीकेडिंग पर रोक लिया। सिर्फ जफर आलम व उनके प्रस्तावकों को कलेक्ट्रेट जाने की अनुमति दी गई। इस पर रोके गए अन्य सपाइयों ने नारेबाजी शुरू कर दी। उनकी अफसरों से तीखी नोंकझोंक भी हुई। बाद में सपाइयों को वहां से हटाया जा सका। सपा प्रत्याशी जफर आलम ने नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा के समक्ष अपना नामांकन कराया।
विज्ञापन

बरौली से बसपा प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा ने एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय में एसडीएम गभाना भावना विमल के समक्ष मतदान किया। खैर विधान सभा क्षेत्र से भारतीय महासंघ पार्टी के पिंटू कुमार ने एडीएम प्रशासन के न्यायालय में एडीएम खैर कुंवर बहादुर के समक्ष अपना नामांकन किया। छर्रा विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सतीश लोधी ने अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम संजय मिश्रा के समक्ष नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने खरीदे नामांकन पत्र
खैर - बहुजन समाज पार्टी से ओमपाल सिंह, कांग्रेस से सपना पासवान, निर्दलीय गोपी चंद्र।
बरौली - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विनोद कुमार पांडेय, किसान मजदूर संघर्ष पार्टी पवन शर्मा, निर्दलीय शशि राजपूत, केशव सिंह बघेल व शाकिर अली।
अतरौली - आम आदमी पार्टी खेम सिंह, लोकदल बृजेश कुमार, निर्दलीय अभिषेक यादव , निर्दलीय रेखा यादव।
छर्रा - मौलिक अधिकार पार्टी पूरन सिंह, निर्दलीय विनोद कुमार यदुवंशी।
कोल - अखिल भारतीय मिथला पार्टी हर्ष शर्मा, लोकदल ताहिर सुल्तान, एआईएमआईएम मो. शकील, निर्दलीय शम्स तबरेज खां।
शहर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मनोज सक्सेना, भारतीय जनता पार्टी से विष्णु वार्ष्णेय व राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, अतुल कुमार राजाजी, मानव महाजन, लोक जनशक्ति पार्टी के दिलीप शर्मा

इगलास - अखिल भारतीय कांग्रेस कैलाश बाबू।

जफर आलम के नामांकन में पहुंचे  समर्थक ।

जफर आलम के नामांकन में पहुंचे समर्थक ।- फोटो : CITY OFFICE

 सीओ से नोकझोंक करते अब्दुल हमीद घोसी, मनोज यादव व अन्य कार्यकर्ता।

सीओ से नोकझोंक करते अब्दुल हमीद घोसी, मनोज यादव व अन्य कार्यकर्ता।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed