फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP's Yuva Ghera in DS College

युवा घेरा .. सपाइयों ने युवाओं से जानी उनकी समस्याएं

Wed, 13 Jan 2021 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
SP's Yuva Ghera in DS College
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा घेरा कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक राकेश सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस को सपाइयों ने युवा घेरा के रूप में मनाया। सपा नेता अपने अपने कार्यक्षेत्र के गांव, देहात और कॉलेज में पहुंचे। उन्होंने युवाओं और छात्र छात्राओं के साथ संवाद किया। जिसमें छात्र संघ चुनाव नहीं होना, स्कूल कॉलेजों की फीस बढ़ते जाना, महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दे रहे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह और पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने डीएस कॉलेज में छात्रों को संबोधित किया। राकेश सिंह ने कहा कि एक तरफ स्वामी विवेकानंद हमेशा गरीब, कमजोर लोगों की मदद करते थे, वहीं आज प्रदेश की भाजपा सरकार में ऐसे लोगों पर सर्वाधिक जुल्म हो रहे हैं। पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद दुनिया में जानेमाने संत थे। भाजपा सरकार उनको अपना आदर्श जरूर बताती है लेकिन उनके बताए रास्ते पर नहीं चलती। दोनों नेताओं ने यहां स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। यहां पर जिला महासचिव मुकेश माहेश्वरी, आशीष मोहन यादव, आशीष शर्मा, मनीेष शर्मा, राजीव यादव, पूजा गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, शाहजमाल एडीए कालोनी में मुख्यातिथि पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खां ने कहा कि महिलाओं पर बढ़ते अपराध चिंता का विषय है। इसको दूर करना होगा। सपा मजदूर सभा प्रदेश सचिव इकरार अहमद ने बढ़ती बेरोजगारी पर समाधान निकालने पर जोर दिया। यूथ बिग्रेड के प्रदेश सदस्य इसरार सोलंकी ने कहा कि भाजपा सरकार छात्र संघ चुनाव न करा कर युवाओं को राजनीति से दूर रखना चाहती है। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता आमिर आबिद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छर्रा विधानसभा के गंगीरी में ठा. तेजवीर सिंह के नेतृत्व में युवा घेरा कार्यक्रम हुआ। युवाओं को अपना भविष्य संवारना है तो सपा सरकार की योजनाओं का प्रचार करें। यहां पर ठाकुर आदित्य जुनूनी, विवेक यादव, कन्हैया लाल, विनोद कुमार, हनी कुशवाहा, पंकज यादव, चंद्रभान, भानु प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed