फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP protest

योगी मुर्दाबाद के नारे पर सपाइयों और पुलिस में झड़प

Mon, 09 Dec 2019 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
SP protest
जिला मुख्यालय के बाहर सड़क पर बैठकर प्रर्दशन करते समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : CITY OFFICE
कलक्ट्रेट के सामने रविवार दोपहर उन्नाव कांड के विरोध में सपाइयों ने योगी मुर्दाबाद के नारे बुलंद किए। प्रदेश सरकार मुर्दाबाद.. योगी इस्तीफा दो.. योगी इस्तीफा दो के नारे गूंजे। सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे सपाइयों और पुलिस के बीच कहासुनी और झड़प भी हुई। पुलिस सपाइयों को नारे लगाने से रोक रही थी। पुलिस को ये भी आशंका थी कि सपाई सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने की तैयारी में है, इसलिए चौकसी बढ़ा दी गई थी। यहां पर सीओ अनिल समानिया के साथ सिविल लाइन के साथ कई थानों का फोर्स मौजूद था। एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सपाइयों का ज्ञापन लेकर उनको शांत किया। सपाइयों ने प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने, पीड़ित परिवार को 50 लाख की मदद के साथ कड़ी सुरक्षा दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

पूर्व नगर विधायक जफर आलम, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक यादव व महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक, युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, छात्र सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी के साथ जुलूस में युवा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे थाम कर आंबेडकर पार्क और जेल रोड स्थित पूर्व विधायक के कार्यालय से जुलूस निकाला।
विज्ञापन

दोनों जुलूस कलक्ट्रेट पर एक हो गए। यहां सपाइयों ने सड़क पर धरना शुरू कर दिया।
सपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर और जिला मुख्यालयों पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। नेता अपने तमाम साथियों के साथ पहुंचे। कलक्ट्रेट को पुलिस प्रशासन ने छावनी बनाए रखा। सीओ तृतीय अनिल समानिया तीन थानों की पुलिस और पीएसी के साथ मौजूद रहे। एसओ सिविल लाइन से रंजीत चौधरी की नोकझोंक और झड़प हुई। नेताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए योगी मुर्दाबाद और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व नगर विधायक जफर आलम ने कहा है कि ये सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था सभी जगहों पर सरकार फेल हो चुकी है। अशोक यादव ने महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध पर सरकार पर निशाना साधा। अज्जू इस्हाक ने भी टीम के साथ योगी सरकार के खिलाफ नारा बुलंद किया। युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद ने कहा है कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पहले अखिलेश यादव सरकार को घेरती है और आज खुद वह कानून व्यवस्था पर फेल हो चुकी है।
सपा सरकार में ऐसी अराजकता नहीं थी। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने कहा यह सरकार आज बेटियों की सुरक्षा करने में फेल हो गई है। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने कहा प्रदेश में बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं उससे सरकार की संवेदनहीनता उजागर होती है। पीड़िता के परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए और बलात्कारियों को फ ांसी दी जाये।
इस मौके पर शाकिर अंसारी, आमिर चौधरी, मोहम्मद फ ारुख, पार्षद अनिल चौधरी, इंदु यादव, एचएल यादव, शमशेर खान, सनोज यादव, प्रवीण शर्मा, अजय शर्मा, राकेश यादव, आरती सिंह, गोविंद यादव, शालिनी रौतेला, आशीष मोहन यादव, पंकज यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
उन्नाव कांड पर पुलिस सवालों के घेरे में
सपा महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम ने उन्नाव कांड को प्रदेश सरकार पर कलंक बताया है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकते तो उन्हें नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

दुष्कर्मियों को जल्द से जल्द सजा मिले
सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष शहजाद अल्वी ने कहा कि बलात्कारियों के एनकाउंटर से सहमत हूं, बशर्ते निर्दोष न मारे जाएं। हैदराबाद का एनकाउंटर हैवानों के लिये सबक है। उन्नाव के विधायक कुलदीप सेंगर, चिन्मयानंद और आसाराम बापू, राम रहीम को भी कड़ी से कड़ी सजा मिले, लेकिन इसमें ज्यादा वक्त लगना नाइंसाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed