{"_id":"5ecc1c178ebc3e08ed247076","slug":"sp-leader-trapped-ration-distribution-fir-filed-city-office-news-ali2345419171","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण कर मुकदमे में फंसे सपा नेता सलमान शाहिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण कर मुकदमे में फंसे सपा नेता सलमान शाहिद
विज्ञापन
राशन बांटते समय नियमों की अनदेखी।
- फोटो : CITY OFFICE
लॉकडाउन के दौरान लगातार राशन वितरण के चलते सुर्खियों में आए सपा नेता सलमान शाहिद पर मडराक थाने में लॉकडाउन उल्लंघन व महामारी अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा राशन वितरण के दौरान गांव दौलारा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर किया गया है। मुकदमे में सपा नेता सहित 15 नामजद व आठ अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।
मडराक थाने की आसना चौकी के प्रभारी अमित कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि वह मय लैपर्ड दौलारा में गश्त दे रहे थे, तभी वहां के लोगों ने अपने मोबाइल में फोटो दिए, जिसमें राशन वितरण के दौरान कई दर्जन महिलाएं व पुरुष जुटे दिख रहे थे। मामले में जानकारी की तो पता लगा कि सपा युवजन सभा प्रदेश सचिव सलमान शाहिद राशन वितरण को आए थे। ग्राम प्रधान नूर हसन के यहां सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए राशन वितरण किया गया।
उस दौरान किसी भी व्यक्ति ने मास्क भी नहीं पहना था। इस पर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले में सपा नेता सलमान शाहिद, ग्राम प्रधान नूर हसन, बेनामी, इस्तकार, मसूद, अकील, सहित 15 लोगों को नामजद व 8 अज्ञात (महिलाएं व पुरुष) के खिलाफ धारा 188, 269, धारा 3 महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।