फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sp leader son's murder case

सपा नेता के बेटे को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी सचिन उर्फ पाली गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sp leader son's murder case
सासनीगेट पुलिस द्वारा पकड़ा गया सपा नेता के बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी। - फोटो : CITY OFFICE
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नेता पूरनमल प्रजापति के बेटे सचिन को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी सचिन उर्फ पाली बृहस्पतिवार सुबह पकड़ लिया गया। दोपहर में न्यायालय में पेशी के बाद उसको जेल भेज दिया गया। तीन अन्य आरोपी अमित उपाध्याय पुत्र ईश्वर चंद्र उपाध्याय, अमित के साले योगेश और जितेंद्र उर्फ जीतू पल्सर इस मामले में बुधवार को जेल पहुंच गए थे। बता दें कि बीती सोमवार रात को सासनीगेट के पला साहिबाबाद इलाके के अवतार नगर मोहल्ले में कार्ड बांटने के दौरान सपा नेता और आरोपी पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हुई और इसके बाद गोली चल गई। गोली सचिन के गले में लगी, जिससे उसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई थी। ये झगड़ा बाइक टकराने में हुआ था।
विज्ञापन

बहरहाल, बृहस्पतिवार को पुलिस को आखिरकार सचिन को दबोचने में सफलता मिल गई। सासनीगेट पुलिस के अनुसार इंस्पेक्टर जावेद ने बताया कि घटना के बाद ही सचिन अपने परिचितों के यहां छिपा था और बचता फिर रहा था। सुबह मथुरा रोड पर हाईवे पुल के पास से कांवड़ियों की भीड़ के बीच से निकलने की तैयारी में था। पुलिस को सटीक सूचना मिली तो उसको धर दबोचा गया। मौके पर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, कुछ नगदी, कपड़ों का बैग मिला है। सचिन ने कहा कि उक्त घटना में पूरनमल प्रजापति और उनके बेटे सचिन आदि ने बाइक टकराने के बाद उसके साथ गालीगलौज की और मारपीट कर दी थी। जिससे उसको भी गुस्सा आ गया था। इसके बाद झगड़ा बढ़ गया। जिसमें पूरनमल को उसने थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद विवाद और बढ़ा और गुस्से में उसने गोली चला दी, जो सचिन को जा लगी। सचिन के इस बयान के बाद मामला लगभग स्पष्ट हो चुका है। पुलिस के अनुसार सचिन को अदालत में पेश कर उसको शाम को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गौर हो इस हत्याकांड के बाद सपाइयों ने जबरदस्त विरोध किया। मारे गए सचिन के शव को हाथरस अड्डा के पास आगरा रोड पर रखकर जाम लगा दिया था। इसके बाद विधान परिषद में भी ये मामला गूंजा। जिसके बाद पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ा और सचिन को चौथे दिन गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुुुपचुप गिरफ्तारी पर सपाइयों ने उठाए सवाल
अलीगढ़। सचिन हत्याकांड के मुख्य आरोपी सचिन उर्फ पॉली की गुपचुप गिरफ्तारी पर सपाइयों ने सवाल उठाए हैं। सपाइयों ने कहा है कि पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेताओं के इशारे पर उसका सरेंडर गुपचुप तरीके से करा कर अपना कागजी काम पूरा किया है। वह हत्या करने के बाद शहर में ही आराम से बना रहा। इसकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी, इसके बाद जब विधान परिषद में मामला गूंजा तो दबाव बढ़ाने पर भाजपा नेताओं के इशारे पर ही उसको गिरफ्तार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed