{"_id":"6a8b1c766e70f4ce1f0cf98a","slug":"bank-employee-woman-purse-stolen-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: ऑटो में बैठते समय बैंककर्मी महिला का पर्स चोरी, सात-आठ महिलाओं के समूह पर लगाया चोरी का आरोप, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: ऑटो में बैठते समय बैंककर्मी महिला का पर्स चोरी, सात-आठ महिलाओं के समूह पर लगाया चोरी का आरोप, रिपोर्ट
Sun, 23 Aug 2026 09:49 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 23 Aug 2026 09:49 PM IST
सार
आराधना सिंह ट्रेन से अलीगढ़ स्टेशन पहुंचीं। वहां से ई-रिक्शा लेकर सेंटर पॉइंट स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गईं। इसके बाद रामघाट रोड तक पैदल आईं और फिर ई-रिक्शा से क्वार्सी चौराहा पहुंचीं। अतरौली जाने के लिए जैसे ही वह ऑटो में बैठने लगीं, महिलाओं का समूह भी ऑटो में चढ़ा। इसी बीच किसी ने पर्स चोरी कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के क्वार्सी चौराहे पर ऑटो में बैठते समय महिला बैंककर्मी का पर्स चोरी हो गया। घटना 17 अगस्त की है। महिला ने सात-आठ महिलाओं के समूह पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीएनबी की अतरौली शाखा में तैनात आराधना सिंह मूल रूप से लखनऊ के मोहिबुल्लापुर स्थित भरत नगर की रहने वाली हैं। उनके अनुसार, 17 अगस्त को वह ट्रेन से अलीगढ़ स्टेशन पहुंचीं। वहां से ई-रिक्शा लेकर सेंटर पॉइंट स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गईं। इसके बाद रामघाट रोड तक पैदल आईं और फिर ई-रिक्शा से क्वार्सी चौराहा पहुंचीं।
विज्ञापन
अतरौली जाने के लिए जैसे ही वह ऑटो में बैठने लगीं, उसी दौरान सात-आठ महिलाओं का समूह भी ऑटो में चढ़ने लगा। भीड़ और अफरा-तफरी के बीच किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संदिग्ध महिलाओं की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन