{"_id":"6a8ab9b91481d680d508b3c4","slug":"supply-department-team-raided-the-sweets-warehouse-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: मिठाई गोदाम पर पूर्ति विभाग की टीम ने मारा छापा, 11 घरेलू गैस सिलिंडर मिले, बन रहा था घेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: मिठाई गोदाम पर पूर्ति विभाग की टीम ने मारा छापा, 11 घरेलू गैस सिलिंडर मिले, बन रहा था घेवर
Sun, 23 Aug 2026 02:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:43 PM IST
सार
अधिकारियों के अनुसार व्यावसायिक गतिविधियों में घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग करना गैस कंट्रोल एक्ट-2000 का सीधा उल्लंघन है। सभी 11 घरेलू सिलिंडरों को टीम ने जब्त कर लिया और उन्हें संबंधित गैस एजेंसियों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन
दुकान पर घेवर तैयार करते कर्मचारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल की शिकायत पर शनिवार को अलीगढ़ पूर्ति विभाग की टीम ने सासनी गेट क्षेत्र के मोहल्ला घंटर चौक स्थित मिठाई के गोदाम पर छापा मारा। मौके पर घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग कर घेवर तैयार होता मिला। टीम ने 11 घरेलू एलपीजी सिलिंडर जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे विभाग की टीम इस गोदाम पर पहुंची। टीम को यहां पांच गैस भट्ठियां जलती मिलीं, जिन पर बड़े पैमाने पर घेवर तैयार किया जा रहा था। ये सभी भट्ठियां घरेलू गैस सिलिंडरों से जल रही थीं। गोदाम के भीतर छह अन्य घरेलू सिलेंडर भी रखे मिले। टीम ने गोदाम पर मौजूद कारीगरों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यह गोदाम राहुल मिष्ठान केंद्र का है। कुछ ही देर में गोदाम संचालक राहुल वार्ष्णेय भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन वे इन सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग या उनके वैध स्वामित्व से जुड़ा कोई भी अभिलेख या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार व्यावसायिक गतिविधियों में घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग करना गैस कंट्रोल एक्ट-2000 का सीधा उल्लंघन है। सभी 11 घरेलू सिलिंडरों को टीम ने जब्त कर लिया और उन्हें संबंधित गैस एजेंसियों की सुपुर्दगी में दे दिया है। जिला आपूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि मिठाई गोदाम पर छापे में 11 घरेलू सिलिंडर मिले हैं। अवैध गतिविधि और नियमों के उल्लंघन के मामले में गोदाम संचालक राहुल वार्ष्णेय के खिलाफ थाना सासनी गेट में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन