फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP leader son's murder: Akhilesh yadav has setup investigating team

सपा नेता के बेटे की हत्या की जांच के लिए पूर्व मुख्यंमंत्री अखिलेश यादव ने बनाई जांच कमेटी

Tue, 18 Feb 2020 09:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
SP leader son's murder: Akhilesh yadav has setup investigating team
सपा नेता के बेटे की हत्या के हाथरस अड्डे पर शव रखकर जाम लगाते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
पला साहिबाबाद में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पूरनमल प्रजापति के बेटे सचिन की सरेशाम पुलिस के सामने गोली मार कर हत्या करने का मामला राजनीतिक तूल पकड़ गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले में पांच सदस्यीय जांच दल बना दिया है। दल से दो दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है। इस रिपोर्ट को देखने के बाद अखिलेश यादव कभी भी अलीगढ़ आ सकते हैं। सपाइयों ने उनको पूरे प्रकरण से अवगत कराया है। जांच दल में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सपा के पूर्व विधायक जफर आलम, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता, पूर्व एमएलसी दयाराम प्रजापति और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सचिव रमेश प्रजापति को शामिल किया है।
विज्ञापन

ये जांच दल अपनी रिपोर्ट भेजेगा कि आखिर किन कारणों से सचिन की हत्या हुई..? कौन जिम्मेदार हैं..? पुलिस प्रशासन की भूमिका निष्पक्ष है या सत्ता पक्ष से प्रभावित है..? आरोपियों की गिरफ्तारी हुई या नहीं..?
विज्ञापन

गौर हो कि इस प्रकरण में पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन पाली के भाई और दो अन्य आरोपियों को हिरासत में रखा है। शाम को सपाइयों का प्रतिनिधि मंडल उक्त जांच दल के सदस्यों के साथ डीआईजी/ एसएसपी आकाश कुलहरि से मिला और अपना पक्ष रखा। उन्होंने आश्वस्त कराया कि मामले में बहुत जल्द मुख्य आरोपी को पकड़ कर उसे जेल भेजा जाएगा। अशांति फैलाने पर रासुका की कार्रवाई भी होगी। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से निष्पक्षता से कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम करेगा। जांच दल ने एसएसपी से मिलने के बाद प्रदेश नेतृत्व को इस मुलाकात में हुई बातों से अवगत करा दिया है। बृहस्पतिवार तक जांच रिपोर्ट लखनऊ भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश को बुलाकर पिछड़ों की राजनीति गरमा सकती है सपा
पला साहिबाबाद प्रकरण में मारा गया सचिन सपा के पिछड़ा वर्ग के नेता का पुत्र है। इसलिए सपा में पिछडों की राजनीति गरमा गई है। सपाइयों का एक धड़ा इस मामले में अखिलेश यादव को बुलाने पर भी पूरा जोर लगा रहा है। जिससे पिछड़ों के बीच पार्टी पुरानी धाक जमा सके। सपाई इस मामले को पूरे प्रदेश में चर्चा में लाना चाहते हैं ताकि विधानसभा चुनाव 2022 तक पार्टी का जनाधार मजबूत किया जा सके। जांच रिपोर्ट पढ़ने के बाद सपा अध्यक्ष इस बाबत फैसला कर सकते हैं। स्थानीय सपा नेताओं ने अखिलेश को इस पहलू से भी अवगत कराया है। जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष इस पर आगे की रणनीति बनाएंगे। सपाइयों ने इस मामले को यूपी सरकार के मौजूदा बजट सत्र में भी उठाने की बात कही है।
ये सरेआम अराजकता का दर्दनाक उदाहरण है। जिसमें एक युवा की जान चली गई और पुलिस तमाशा देखती रही। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। - राकेश सिंह पूर्व विधायक सपा।

भाजपा पिछड़ों के वोटरों से ही सत्ता में है। अब उन्हीं को गोली मारी जा रही है। इसका पूरा जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में मिल जाएगा। लोगों अंतर्मन से बहुत दुखी है। - राजेश सैनी, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ।

हाथरस अड्डे पर जाम लगाते लोगों को समझाते एएसपी विशाल पांडे।

हाथरस अड्डे पर जाम लगाते लोगों को समझाते एएसपी विशाल पांडे।- फोटो : CITY OFFICE

हाथरस अड्डे पर जाम लगाते लोगों को समझाते पूर्व विधायक राकेश, जिलाध्यक्ष अशोक।

हाथरस अड्डे पर जाम लगाते लोगों को समझाते पूर्व विधायक राकेश, जिलाध्यक्ष अशोक।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed