{"_id":"64ac69c75b62e63f640bb425","slug":"sp-leader-sent-letter-to-dig-ssp-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सपा नेता ने डीआईजी-एसएसपी को भेजा पत्र, बताई मॉडल के साथ रिश्तों की सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सपा नेता ने डीआईजी-एसएसपी को भेजा पत्र, बताई मॉडल के साथ रिश्तों की सच्चाई
Tue, 11 Jul 2023 01:57 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:57 AM IST
सार
फरारी काट रहे सपा नेता की ओर से पत्र में कहा गया है कि उन दोनों के बीच के संबंधों की जानकारी मॉडल के मोबाइल की चेट, कॉल डिटेल, इंस्टा एकाउंट की डिटेल से निकलवाई जा सकती है। उसके द्वारा कब कब किस-किस जरूरत पर रुपये दिए गए हैं। मॉडल के द्वारा रुपये कब-कब कैसे कैसे मांगे गए हैं। उसने कभी यह नहीं कहा कि वह अविवाहित है।
विज्ञापन
दुष्कर्म प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी इलाके में मॉडल संग दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता कौशल दिवाकर को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं सपा नेता ने डाक के जरिये डीआईजी व एसएसपी को पत्र भेजकर खुद के मॉडल संग रिश्तों की सच्चाई बताई है। मामले में खुद को न्याय दिलाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
फरारी काट रहे सपा नेता की ओर से पत्र में कहा गया है कि उन दोनों के बीच के संबंधों की जानकारी मॉडल के मोबाइल की चेट, कॉल डिटेल, इंस्टा एकाउंट की डिटेल से निकलवाई जा सकती है। उसके द्वारा कब कब किस-किस जरूरत पर रुपये दिए गए हैं। मॉडल के द्वारा रुपये कब-कब कैसे कैसे मांगे गए हैं। उसने कभी यह नहीं कहा कि वह अविवाहित है।
विज्ञापन
उसने दुष्कर्म के बाद किस दबाव में गिफ्ट लिए। उसने पहले यह बातें क्यों नहीं बताईं। मुंबई की जिस घटना की बात कही जा रही है, वहां की रूममेट से भी सच जान लिया जाए। अंत में कहा है कि यह मुकदमा साजिश व रंजिश के तहत दर्ज कराया गया है। इसकी जांच कराकर न्याय दिलाया जाए। इधर, पुलिस सपा नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट ले चुकी है और अब जल्द कुर्की आदेश प्राप्त करने की तैयारी है।
विज्ञापन