फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP leader Ratnakar Pandey accused of making indecent remarks

सपा नेता पर अभद्र टिप्पणी का आरोप: सपा नेत्री का धरना खत्म, अखिलेश यादव ने बुलाया लखनऊ

Tue, 21 Jan 2025 02:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 21 Jan 2025 02:40 PM IST
सार

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव के शांति पाठ में शामिल होने के लिए अलीगढ़ से सपा नेता भी गए। वहां अलीगढ़ महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुनीता यादव और पूर्व जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडे के बीच 20 जनवरी को विवाद हो गया। 

विज्ञापन
SP leader Ratnakar Pandey accused of making indecent remarks
सपा कार्यालय के आगे सड़क पर धरने पर बैठी सपा नेत्री सुनीता यादव - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सपा कार्यालय के सामने सपा नेत्री सुनीता यादव धरने पर बैठ गईं। उन्होंने सपा नेता रत्नाकर पांडे पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया और पार्टी से उनके निष्कासन की मांग की। सपा के वरिष्ठ नेता डीआर यादव की पहल पर सुनीता यादव को जूस पिलाकर धरना खत्म कराया। सुनीता यादव को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाया है।

विज्ञापन


इटावा के सैफई में सपा नेता रत्नाकर पांडे पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए सपा नेता सुनीता यादव 21 जनवरी को क्वार्सी बाईपास रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर सड़क पर धरने पर बैठीं।  उन्होंने आरोप लगाया कि वहां अलीगढ़ के कई नेता भी थे, लेकिन किसी ने भी उनका विरोध नहीं किया। मुझे धमकी दी गई है, जिसके चलते मैं रात भर ठीक से सो नहीं पाई हूं। अपने परिवार और बच्चों की जान की चिंता होने लगी है।
विज्ञापन


धरने पर बैठी सुनीता यादव ने मांग की है कि रत्नाकर पांडे का पार्टी से बहिष्कार किया जाए और महिलाओं का सम्मान बचाया जाए। उन्होंने रत्नाकर पांडे पर भाजपा से जुड़े नेताओं के जरिए धमकाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना खत्म
धरना खत्म, लखनऊ बुलाया अखिलेश यादव ने
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महिला सभा की जिला अध्यक्ष सुनीता यादव के धरने पर बैठनी कि सपा के वरिष्ठ नेता डीआर यादव को पता लगा तो वह धरनास्थल पर पहुंचे। डीआर यादव की पहल पर सुनीता यादव व प्रेम सिंह यादव की मामले को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल से बात हुईं। अखिलेश यादव ने सुनीता यादव को लखनऊ बुलाया है। डीआर यादव ने सुनीता यादव को जूस पिलाकर धरना खत्म कराया। इस दौरान ठाकुर तेजवीर सिंह, देवेंद्र प्रधान, राकेश यादव, आरती सिंह, बीनू पाल बघेल, शालिनी वर्मा, भूरी सिंह आदि मौजूद रहे।


यह है मामला
पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव के शांति पाठ में शामिल होने के लिए अलीगढ़ से सपा नेता भी गए। वहां अलीगढ़ महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुनीता यादव और पूर्व जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडे के बीच 20 जनवरी को विवाद हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed