फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP leader Prashant Valmiki was beaten

सपा नेता प्रशांत वाल्मीकि को पहले मोहल्ले में और बाद में थाने में घुसकर पीटा, पथराव, फायरिंग

Sat, 07 Nov 2020 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
SP leader Prashant Valmiki was beaten
घायल प्रशांत वाल्मीकि। - फोटो : CITY OFFICE
थाना सासनी गेट क्षेत्र के मोहल्ला समना पाड़ा में बृहस्पतिवार को सपा नेता की स्कॉर्पियो गाड़ी के सूअर से टकरा जाने के चलते हुआ विवाद शुक्रवार की रात को एक बार फिर से तूल पकड़ गया।
विज्ञापन

इसके चलते दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से आए सपा नेता प्रशांत वाल्मीकि के साथ मारपीट कर डाली। यही नहीं जब प्रशांत वाल्मीकि थाने पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने थाने में घुसकर भी उनके साथ मारपीट कर डाली। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। मौके पर फोर्स तैनात है और दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों को थाने पर लाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एक ही परिवार के घर कुनबे का मामला है। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। थाना सासनी गेट के प्रभारी इंस्पेक्टर जावेद खान के मुताबिक बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के नेता प्रशांत वाल्मीकि अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से रास्ते से गुजर रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी से मोहल्ले में घूम रहे कुछ सूअर टकरा गए। इस बात को लेकर मोहल्ले में रहने वाले उन्हीं के परिवार के रविशंकर से उनका विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ने पर मोहल्ले के ही सम्मानीय लोग आए और हस्तक्षेप कर मामले को शांत कर दिया। शुक्रवार की देर रात को इस घटना को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं में कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि दोनों पक्षों की महिलाओं ने अतीत से जुड़े कुछ मुद्दे उठाकर आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए। इसके चलते दोनों पक्षों की महिलाओं में मारपीट हो गई। परिवार की महिलाओं से मारपीट की सूचना पर दोनों पक्षों के घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और हालात को देखते हुए वह भी आपस में भिड़ गए। आरोप है कि मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता प्रशांत वाल्मीकि के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में पहले पथराव हुआ और बाद में कुछ लोगों ने फायरिंग भी कर डाली। कुछ लोग चोटिल भी हुए हैं। जिनका उपचार कराया जा रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों से जिम्मेदार लोगों को थाने बुलाया गया।
आरोप है कि यहां पर दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रशांत वाल्मीकि पर थाने में ही फिर से हमला कर दिया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर प्रशांत वाल्मीकि को सुरक्षित किया। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों से वार्ता कर जा रही है। अगर दोनों पक्ष कार्रवाई के लिए कहते हैं तो उनसे लिखित में तहरीर ली जाएगी।
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे हैं प्रशांत वाल्मीकि
प्रशांत वाल्मीकि समाजवादी पार्टी के टिकट पर इगलास विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के विभिन्न पदों में भी रहे हैं।

समना पाड़ा में दो पक्षों में मारपीट और पथराव की घटना हुई है। फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्ष एक ही समुदाय और परिवार से ताल्लुक रखते हैं। दोनों पक्षों की ओर से जो भी तहरीर दी जाएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जो भी घायल हुए हैं, उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
सुदेश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी प्रथम

समना पाड़ा में पथराव फायरिंग के बाद घटना स्थल तैनात पुलिस ।

समना पाड़ा में पथराव फायरिंग के बाद घटना स्थल तैनात पुलिस ।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed