फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP leader Narendra Suryavanshi and RLD leader Rahul Sharma join BJP

Aligarh: 509 कार्यकर्ताओं संग सपा के नरेंद्र सूर्यवंशी ने थामा भाजपा का दामन, रालोद के राहुल शर्मा हुए भाजपाई

Mon, 19 Feb 2024 09:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 09:13 PM IST
सार

सपा के जिला सचिव नरेंद्र सूर्यवंशी को भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. कृष्णपाल सिंह लाला ने भाजपा ज्वाइन कराई। उनके संग सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। रालोद के युवा नेता राहुल शर्मा ने एटा सांसद राजवीर सिंह व भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर लोधी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन
SP leader Narendra Suryavanshi and RLD leader Rahul Sharma join BJP
सपा छोड़ भाजपा में आए नरेंद्र सूर्यवंशी - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नरेंद्र सूर्यवंशी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग सोमवार को भाजपा का दामन थामा। भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. कृष्णपाल सिंह लाला ने उनका पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। नरेंद्र सूर्यवंशी सपा में विभिन्न पदों पर रहे हैं। वह छात्र सभा में उपाध्यक्ष भी रहे हैं। रामघाट रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने कहा कि मोदी-योगी की नीतियों से प्रभावित होकर नरेंद्र ने 509 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौक़े पर जिला मंत्री अवध सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

राहुल शर्मा ने ली भाजपा की सदस्यता
विज्ञापन

युवा नेता राहुल शर्मा ने एटा सांसद राजवीर सिंह व भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर लोधी के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा। इससे पहले वह रालोद में थे। वह राजस्थान के प्रभारी एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा में वह युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य थे और ओडिशा के प्रभारी भी रह चुके है। निकाय चुनावों में उन्हें रालोद का प्रदेश प्रभारी बनाया गया था। भाजपा ने आने के बाद राहुल शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य पार्टी के लिए काम करना और मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed