फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP Leader

सपा नेता के बयान पर हंगामा

Sat, 21 Nov 2015 01:49 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Sat, 21 Nov 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
SP Leader

अलीगढ़। देहली गेट के मोहल्ला खटीकान में हुए सांप्रदायिक झगड़े के मारे गए गौरव का परिवार नवें दिन भी धरने पर बैठा। सपा महानगर अध्यक्ष के मुख्यमंत्री से 23 नवंबर को मिलवाने में असमर्थता व्यक्त किए जाने संबंधी बयान को लेकर परिवार में आक्रोश भड़क गया।

विज्ञापन

परिवार के लोगों ने प्रदर्शन भी किया। लेकिन बाद में जब परिजनों और मोहल्ले के लोगों की प्रशासन से वार्ता हुई तो प्रशासन ने बताया कि अभी उन्हें इस संबंध में कोई निर्देश नहीं मिला है, सीएम से मिलवाने का कार्यक्रम पहले की तरह ही प्रस्तावित है। इसके बाद ही मामला कुछ शांत हुआ। 

विज्ञापन

इसके अलावा कुछ हिंदूवादी संगठनों ने भी मसूदाबाद चौराहे पर मुंह पर कपड़ा बांध कर सपा नेता के बयान पर विरोध जताया और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी दादरी के बराबर का मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। अब देहली गेट पर स्थिति यह है कि खटीकान चौराहे पर पुलिस का बैरीकेडिंग है और कैलाश गली के मुहाने से थोड़ा सा आगे की ओर बढ़ने पर बैरीकेडिंग है। यही इलका पुलिस के घेरे में है। बाकी अन्य आसपास के हिस्से सामान्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ख्वाजा चौक की ओर आगे बढ़ने पर एक कारखाने दार से पूछा कि आज कुछ दुकानें बंद क्यों है? उसने कहा कि आज जुमे के दिन की वजह से लोग नमाज पढ़ने गए हैं। इस कारण दुकाने बंद है वैसे यहां सब कुछ सामान्य है।  लेकिन 150 मीटर का टुकड़ा सामान्य नहीं हो पा रहा है। यहां पर अभी भी पेड़ों पर और मकानों की रेलिगों पर कुछ तख्तियां लटकी हैं जिन पर कुछ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग लिखी हुई है। इन सबके बीच पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। फोर्स अभी भी लगा हुआ है। आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed