फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP leader accused of raping model appears in court

Aligarh News: मॉडल संग दुष्कर्म का आरोपी सपा नेता कोर्ट में हाजिर, भेजा जेल, तीन अक्टूबर को होगी सुनवाई

Tue, 26 Sep 2023 10:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Sep 2023 10:14 PM IST
सार

सपा नेता आर्य नगर निवासी कौशल के खिलाफ 23 जून को एसएसपी के आदेश पर यह मुकदमा पंजीकृत हुआ था। हालांकि मुकदमा दर्ज होने के बाद से सपा नेता की ओर से खुद को निर्दोष करार दिया जा रहा है।

विज्ञापन
SP leader accused of raping model appears in court
सपा नेता कौशल दिवाकर सरेंडर के दौरान - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में मॉडल संग दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी सपा नेता कौशल आनंद उर्फ कौशल दिवाकर ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। यहां से सपा नेता को अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया। इधर, अदालत ने सरेंडर अर्जी न्यायालय में दायर होने के बावजूद कुर्की करने पर अदालत ने विवेचक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। तीन अक्तूबर को अब तारीख नियत की है।

विज्ञापन


सपा नेता आर्य नगर निवासी कौशल के खिलाफ 23 जून को एसएसपी के आदेश पर यह मुकदमा पंजीकृत हुआ था। हालांकि मुकदमा दर्ज होने के बाद से सपा नेता की ओर से खुद को निर्दोष करार दिया जा रहा है। हर पटल पर शिकायत की गई। साथ में हाईकोर्ट तक से अग्रिम जमानत का अनुरोध किया गया। मगर किसी स्तर से मदद नहीं मिली। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में 22 सितंबर को कौशल के घर की कुर्की की गई। कौशल के अधिवक्ता दीपक चौधरी के अनुसार कौशल ने 19 सितंबर को सरेंडर अर्जी दायर की थी। इसी बीच 22 सितंबर को कुर्की कर दी गई। यह कार्रवाई अवैधानिक है। कौशल ने मंगलवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। अब कुर्की मामले में विवेचक को तलब करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed