फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP 12 and officials resign

सपा के 12 और पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

Wed, 21 Sep 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 21 Sep 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
SP 12 and officials resign
SALMAN SHAHID - फोटो : amar Ujala
लखनऊ में चाचा शिवपाल यादव और भतीजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच चल रही तनातनी का असर स्थानीय स्तर पर संगठन पर व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है। रविवार को सपा के महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद से शुरू हुआ सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा है कि सपा सरकार के गठन से लेकर अब तक हम सभी ने टीम भावना से आपके नेतृत्व में काम किया है। आपको प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने से आहत होकर मैं अपने पद से त्यागपत्र दे रहा हूं।
विज्ञापन


पत्र में उन्होंने लिखा है कि यह जवानी है कुर्बान, अखिलेश भइया तेरे नाम। दूसरी ओर सपा युवजन सभा के महानगर सचिव शादाब जैदी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को संबोधित पत्र में अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की। पत्र में कहा है कि मैं आज जो भी हूं वह मो. एबाद और काशिफ आब्दी की वजह से हूं। इस्तीफे के इसी क्रम में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी एवं महानगर अध्यक्ष मुंतज़िम किदवई ने समस्त कार्यकारिणी जिला एवं महानगर के विधान सभा अध्यक्षों के साथ अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के समर्थन में इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस प्रकार वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इसको देखते हुए मुलायम सिंह यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी) के समक्ष अपना इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में ज़िला सचिव सुमित बघेल, उमेश यादव, महानगर महासचिव जीतू बघेल महानगर उपाध्यक्ष रतन यादव, अकील अहमद एवं सचिव शरद यादव, विनोद कुमार गौतम, अकरम खान, कोषाध्यक्ष तबस्सुम कासिम आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed