फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Soot Mill to Boner e-rickshaws and autos closed from 15 Feb 2026

E-Bus Green corridor: सूत मिल चौराहे से बौनेर तक सभी ई रिक्शा-ऑटो होंगे बंद, बनेंगे ई बस स्टैंड

Fri, 19 Dec 2025 06:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 19 Dec 2025 06:16 PM IST
सार

सूत मिल चौराहे से बौनेर कट तक 15 फरवरी से ई रिक्शा और ऑटो का संचालन बंद होगा। 10 किमी लंबे इस रास्ते पर ई बस के स्टैंड बनेंगे, जहां से 15-15 मिनट में बस मिलेंगी।

विज्ञापन
Soot Mill to Boner e-rickshaws and autos closed from 15 Feb 2026
ई बस सेवा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अलीगढ़ के सारसौल स्थित सूत मिल चौराहे से बौनेर कट तक 10 किलोमीटर लंबे जीटी रोड को ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। 15 फरवरी की सुबह छह बजे से इस मार्ग पर ई-रिक्शा और ऑटो का संचालन पूरी तरह से बंद करा दिया जाएगा।

विज्ञापन


नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि इस नियम का पालन नहीं करने पर 16 फरवरी से कार्रवाई की जाएगी। दो बार से अधिक उल्लंघन करने पर वाहन को सीज करने के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का पंजीकरण निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


26 दिसंबर से इस मार्ग पर ई-बसों के संचालन का ट्रायल किया जाएगा। 15-15 मिनट के अंतराल पर इन बसों का संचालन होगा। 31 दिसंबर तक इस मार्ग के सभी ई-बस स्टैंड पर संकेतक और डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। नुमाइश खत्म होने के बाद इस रूट पर ई-बसों के संचालन का ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 दिसंबर को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर के सभागार में इस संबंध में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में यातायात पुलिस, परिवहन निगम और अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के अफसरों के साथ मंथन किया गया। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/अपर नगर आयुक्त द्वितीय शुभांशु कटियार, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, अपर जिला अधिकारी नगर किंशुक श्रीवास्तव और सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed