फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Soon to build L Three Hospital: CM

जल्द ही एल थ्री हॉस्पिटल बनाएंगे : सीएम

Fri, 14 May 2021 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Soon to build L Three Hospital: CM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए जिले में एक एल-थ्री हॉस्पिटल जल्द ही चालू करने के संकेत दिए हैं। एएमयू इंतजामिया, भाजपा विधायकों की मांग पर सीएम ने इसके लिए सहमति जता दी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जल्द ही इसका प्रस्ताव भेजें ताकि काम शुरू कराया जाए। ऐसे हास्पिटल आने वाले वक्त में जनता के भी काम आएंगे।
विज्ञापन

सीएम ने जेएन मेडिकल कॉलेज सभागार में कहा कि विवि इंतजामिया सांसद से सबंध बेहतर रखती है तो केंद्र सरकार से अच्छी मदद मिलती है। विधायकों से दोस्ती रखते हैं तो राज्य सरकार में उनके काम नहीं रुकते। स्थानीय प्रशासन से संबंध बेहतर हो तो कोई भी समस्या से निपटा जा सकता है। इसलिए कोरोना मरीजों की जानकारी सांसद और विधायकों के साथ साझा करें। जिससे एएमयू में बेहतर संसाधन विकसित हों।
विज्ञापन

कोल विधायक अनिल पाराशर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष एक एल थ्री हास्पिटल का प्रस्ताव रखा गया था, उन्होंने जल्द इसको पूरा कराने का भरोसा दिलाया है। गौर हो कि एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में एल-थ्री स्तर की सुविधाएं देने का प्रस्ताव पूर्व से ही प्रदेश शासन के पास विचाराधीन है। उम्मीद है कि तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए जल्द से जल्द एल थ्री हास्पिटल की आवश्यकता को पूरा किया जाएगा। कोविड डेडिकेटेड दीनदयाल अस्पताल भी एल टू श्रेणी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू के अधिकारी भी एल थ्री हास्पिटल की आवश्यकता बता रहे हैं। उनको उम्मीद है कि जेएन मेडिकल कॉलेज को एल थ्री श्रेणी में बदला जाए। जिससे गंभीर से गंभीर मरीज भी ठीक किए जा सकें। अभी तक कोविड संक्रमण के अत्यधिक गंभीर मरीजों को अलीगढ़ से दिल्ली के एलथ्री हास्पिटल में रेफर किया जा रहा है। दिल्ली में मौजूद संसाधन वहां के लोगों के लिए ही कम पड़ चुके हैं। इसलिए अलीगढ़ में एक एल थ्री हास्पिटल की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस कमी को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed