फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Son throw dead body in kali river after killing mother

बेटे ने मां की हत्या कर काली नदी में फेंका शव

Thu, 05 Sep 2019 08:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Son throw dead body in kali river after killing mother
जवां में 15 दिन पूर्व एक वृद्धा की नृशंस हत्या कर शव को काली नदी में फेंके जाने के मामले का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। वृद्धा का हत्यारा उसका बेटा श्रीराम ही निकला। श्रीराम ने पुलिस पूछताछ में मां की हत्या की बात स्वीकार की। आरोपी श्रीराम को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी क्राइम डा. अरविंद कुमार ने एसएसपी ऑफिस में प्रेसवार्ता कर बताया कि 22 अगस्त को जवां थाना क्षेत्र की काली नदी में एक महिला का शव मिला था। शव की शिनाख्त माया देवी (50) पत्नी स्व: नन्नू सिंह निवासी कलियानपुर, जवां के तौर पर हुई थी। वृद्धा की हत्या के बाद से ही उसका दूसरे नंबर का बेटा श्रीराम फरार था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर श्रीराम सुमेरा नहर झाल के पास से हिरासत में लिया गया। पुलिस पूछताछ में उसने मां के कत्ल की बात स्वीकार की। एसपी क्राइम के अनुसार 21 अगस्त को खेत में काम करते समय श्रीराम ने माया देवी के समक्ष जमीन, जायदाद बेचकर बरौली निवासी अपनी मामी के पास ही जाकर रहने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम की शराब की लत और कामधंधा न करने की हरकतों के चलते उसकी बात का माया देवी ने विरोध किया था। इस पर गुस्से में उसने बाजरा काटने की खुरपी से अपनी मां को सिर और चेहरे पर वार करके मौत के घाट उतार दिया था। शव को काली नदी में फेंककर फरार हो गया था। पुलिस तभी से इसके पीछे लगी थी। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा उसके बड़े भाई जयप्रकाश की तहरीर पर दर्ज किया गया है। उसे दबोचने वाली पुलिस टीम में जवां थाना इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह, एसआई रामकृष्ण, कांस्टेबल अजय राठी, रमेशचंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed