फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   son saw mother in room in objectionable position tied young man with a rope killed

Aligarh News: कमरे में बेटे ने मां को देखा आपत्तिजनक स्थिति में, बेटों ने युवक को रस्सी से बांधा, कर दी हत्या

Mon, 20 Mar 2023 07:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 20 Mar 2023 07:01 PM IST
सार

पति कहीं रिश्तेदारी में घूमने गया हुआ था। बच्चे बराबर घेर में थे। अचानक महिला का पुत्र कमरे में आ गया और दोनों को एक साथ देखकर हंगामा शुरू हो गया। पुत्रों ने मिलकर राम खिलाड़ी को रस्से से बांध दिया और अपनी मां की डंडे से पिटाई कर डाली।

विज्ञापन
son saw mother in room in objectionable position tied young man with a rope killed
मृतक रामखिलाड़ी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में विजयगढ़ क्षेत्र के गांव वरहद में हैरान कर देने वाली घटना हुई है। महिला के एक युवक के साथ करीब 10 सालों से अवैध संबंध चले आ रहे थे। रात्रि 2 बजे महिला के पुत्रों ने मां को कुकर्म करते पकड़ लिया। पुत्रों ने अपनी मां की पिटाई कर डाली। युवक को रस्सी से बांधकर जान से मार डाला। महिला का पति घर से रिश्तेदारी में गया हुआ था। थाने में युवक के भाई ने 3 लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय रामखिलाड़ी पुत्र गेंदालाल निवासी वरहद रात में महिला के यहां पहुंच गया। राम खिलाड़ी का महिला के यहां आना-जाना रहता था। रात्रि घर पर कोई नहीं था। पति कहीं रिश्तेदारी में घूमने गया हुआ था। बच्चे बराबर घेर में थे। अचानक महिला का पुत्र कमरे में आ गया और दोनों को एक साथ देखकर हंगामा शुरू हो गया। पुत्रों ने मिलकर राम खिलाड़ी को रस्से से बांध दिया और अपनी मां की डंडे से पिटाई कर डाली। बताते हैं कि मां के सिर में गंभीर चोट आई। जब ज्यादा हंगामा हुआ, तो राम खिलाड़ी के भाई कालीचरण को मालूम हुआ। कालीचरण और सत्यवीर जब महिला के घर पहुंचे, तो रामखिलाड़ी को बंधा हुआ देखकर अचंभे में रह गए। उन्होंने रस्सी से खोलने का आग्रह भी किया, लेकिन पुत्रों ने कह दिया कि जब तक हमारे पिता नहीं आएंगे, तब तक रस्सी नहीं खोलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कालीचरण व सत्यवीर दोनों वापस आ गए। जब सुबह 5 बजे राम खिलाड़ी घर पर नहीं दिखा, तो वह शिवदयाल के घर पहुंचे। वहां रामखिलाड़ी मृत अवस्था में पड़ा मिला। परिवार के सभी लोग लाठी-डंडे लेकर गए। पुलिस आने से पहले ही पूरा परिवार गायब हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कालीचरण ने भोलेशंकर, नेहना, भूरी सिंह पुत्र शिवदयाल के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। 

क्षेत्राधिकारी सर्जना सिंह थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया मामले में भूरी सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है, आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताते हैं रामखिलाड़ी से तीन बार महिला के पुत्रों ने पिटाई कर दी थी। लेकिन वह नहीं माना। रामखिलाड़ी के 4 बच्चे हैं, जिनमें से 3 बच्चों की शादी हो चुकी है। इसकी पत्नी का 10 साल पूर्व स्वर्गवास हो गया था। सभी बच्चे दिल्ली में नौकरी करते हैं। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पर पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed