{"_id":"5bd59a67bdec22342b7f976c","slug":"son-killed-father-with-help-of-mother-and-her-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने मां और उसके प्रेमी के साथ मिलकर की थी पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने मां और उसके प्रेमी के साथ मिलकर की थी पिता की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Updated Sun, 28 Oct 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
मामले का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने गौरव, पुत्र मोहन सिंह, निवासी टीकारी हाथरस जंक्शन, थाना हाथरस गेट को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गौरव ने अपनी मां सुधा देवी व मां के प्रेमी बबलू के साथ मिलकर अपने पिता मोहन सिंह की हत्या की थी।
विज्ञापन
हत्या के बाद यह लोग मोहन सिंह के शव को सलेमपुर के पास गड्ढे के किनारे फेंक आए थे। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मोहन सिंह की पत्नी अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी।
विज्ञापन
वहीं मोहन सिंह अपने बेटे गौरव को मारता-पीटता था। इसी के चलते गौरव व उसकी मां के साथ-साथ उसकी मां के प्रेमी ने मोहन सिंह को ठिकाने लगा दिया।