{"_id":"67b483b2ced4619d1d003d2d","slug":"son-dies-after-drinking-raita-color-mixed-in-cold-drink-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कोल्ड ड्रिंक में रायते का रंग डालकर पीने से बेटे की मौत, दो बहनों की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कोल्ड ड्रिंक में रायते का रंग डालकर पीने से बेटे की मौत, दो बहनों की हालत नाजुक
Tue, 18 Feb 2025 06:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 18 Feb 2025 06:28 PM IST
सार
शिवकुमार उर्फ बाबू कोल्ड ड्रिंक लेकर घर आया। दो बहनों ने भाई के साथ मिलकर कोल्ड ड्रिंक में रायता वाला रंग डालकर कर पी लिया। कुछ समय बाद उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। शिवकुमार उर्फ बाबू की मौत हो गई।
विज्ञापन
शिवकुमार उर्फ बाबू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में गोरई क्षेत्र के गांव वास फतेली में एक दिल दहलाने वाले घटना सामने आई है। एक भाई और दो बहनों ने कोल्ड ड्रिंक में रायते का रंग मिलाकर पी लिया। जिससे भाई की मौत हो गई और दोनों बहनों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव वास फतेली के सुनील कुमार का 15 वर्षीय बेटा शिवकुमार उर्फ बाबू 6 फरवरी को कोल्ड ड्रिंक लेकर घर आया। दो बहनों ने भाई के साथ मिलकर कोल्ड ड्रिंक में रायता वाला रंग डालकर कर पी लिया। कुछ समय बाद उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। शिवकुमार उर्फ बाबू की 17 फरवरी को उपचार के दौरान मौत हो गई। बहन रितु और शालू का अभी इलाज चल रहा है, जिसमें रितु की अभी भी हालत नाजुक है। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन