{"_id":"5d13d1948ebc3e3ca626e692","slug":"son-and-his-wife-beaten-badly-his-older-father-aligarh-news-ali206846773","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू-बेटों ने बुजुर्ग पिता को घर से मारपीट कर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू-बेटों ने बुजुर्ग पिता को घर से मारपीट कर निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवानी के दौर में जिस बाप ने जीतोड़ मेहनत कर तीन बेटों को दुनिया भर की खुशियां देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वही, बेटे शादीशुदा होने के बाद बूढ़े बाप का सहारा बनने के बजाय उसके दुश्मन बन बैठे। महानगर के गांधी पार्क इलाके के एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का आरोप है कि तीनों बेटे और उनकी पत्नियों ने मकान पर कब्जा कर लिया है। अब अपने साथ रखने और दो वक्त की रोटी तक खिलाने को तैयार नहीं हैं। गत 23 जून को मारपीट करके घर से निकाल दिया। थाना पुलिस से मामले में हस्तक्षेप कर इंसाफ की गुहार लगाई तो उन्होंने भी दुत्कारकर भगा दिया।
बुधवार को एसएसपी के पास शिकायत पत्र लेकर इंसाफ की मांग करने पहुंचे 70 वर्षीय सौरन सिंह निवासी पंच नगर मंदिर, गांधी पार्क ने बताया कि जीवन भर की कमाई तीनों बेटों के लालन-पान से लेकर पढ़ाने-लिखाने और उनकी शादी में लगा दी। जो कुछ बचा उससे निधि वन कालोनी में एक मकान खरीद लिया। पत्नी की मौत हो चुकी है। मकान में तीन बेटों के साथ रहता था। पहले तो सब कुछ ठीक रहा बाद में बेटे और बहुओं ने लड़ाई करना शुरू कर दिया। खाना देना बंद कर दिया और घर से निकाल दिया। विरोध करने पर बहुओं ने धमकी दी कि अगर घर में रहने की कोशिश की तो दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसवा देंगी। लोकलाज के डर से गांधी पार्क पुलिस से फरियाद की कि वह बेटे और बहुओं को समझाकर उनसे दो वक्त की रोटी और घर में रहने को जगह दिलवा दें। मगर, पुलिस ने भी थाने से भगा दिया। एसएसपी आकाश कुलहरि ने मामले को थाना पुलिस को सौंप निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। साथ ही वृद्ध को आश्वासन दिया है कि वह बेटों को उनके कृत्य की कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएंगे।