फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   son, along with his maternal uncle, murdered his father

Aligarh: पुत्र ने मामा के साथ मिलकर पिता की गड़ासे से काट कर की हत्या, दोनों गिरफ्तार कर भेजे जेल

Sun, 10 Sep 2023 06:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Sep 2023 06:10 PM IST
सार

सुबह शोच के लिये जंगल जाते समय ग्रामीणों ने देखा कि गांव के 50 वर्षीय प्रेमपाल सिंह पुत्र टूकीराम का गला कटा हुआ शव चकरोड़ किनारे पड़ा है। सूचना पर परिजन, चंडौस पुलिस पुलिस व सीओ गभाना सुमन कनौजिया मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल पर हत्या के कारणों का पता लगाना शुरू किया, तो मृतक के बड़े पुत्र व हत्या के आरोपी प्रवीण से पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन
son, along with his maternal uncle, murdered his father
आरोपी पुत्र व रिश्ते के साले को कोर्ट में पेश करने ले जाती चंडौस पुलिस - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ में चंडौस कोतवाली के गांव बाहरपुर में शुक्रवार की देर रात कलयुगी पुत्र व रिश्ते के मामा ने प्लाट के लिये गड़ासे से गला काट कर पिता को मोत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन


शनिवार की सुबह शोच के लिये जंगल जाते समय ग्रामीणों ने देखा कि गांव के 50 वर्षीय प्रेमपाल सिंह पुत्र टूकीराम का गला कटा हुआ शव चकरोड़ किनारे पड़ा है। सूचना पर परिजन, चंडौस पुलिस पुलिस व सीओ गभाना सुमन कनौजिया मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल पर हत्या के कारणों का पता लगाना शुरू किया, तो मृतक के बड़े पुत्र व हत्या के आरोपी प्रवीण से पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस उसे घर तक ले जाने लगी, तो वह कांपने लगा। पुलिस को उस पर शक हुआ, तो पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। तो वह टूट गया और मामा के साथ मिल कर प्लाट को  बेचने की मना करने पर पिता की हत्या करने की बात कबूल ली। पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रवीन व मामा महेश को मोके से ही हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को मृतक के छोटे बेटे प्रदीप ने पिता की हत्या के आरोपी अपने बड़े भाई प्रवीण व मामा महेश पुत्र हीरालाल  निवासी जारपी थाना सिकारपुर के खिलाफ चंडौस कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार को हत्या के दोनो आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया , जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed