फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Something like a drone was seen flying in dadon Aligarh

Aligarh News: दादों में ड्रोन जैसा कुछ उड़ता दिखा, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपे

Sun, 03 Aug 2025 06:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 03 Aug 2025 06:25 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि आसमान में एक के पीछे एक तीन ड्रोन जैसे उड़ते नजर आए, जिनमें लाइटें जल रही थीं। इसके कुछ देर बाद दो और ड्रोन जैसे आए। इनका वीडियो भी बनाया गया है।

विज्ञापन
Something like a drone was seen flying in dadon Aligarh
आसमान में दिखा यह नजारा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के दादों में 2 अगस्त की रात तीन ड्रोन जैसा कुछ उड़ता नजर आया। ग्रामीणों के अनुसार रात में तीन और फिर दो ड्रोन दादों के ऊपर उड़ रहे थे। लोगाें ने इसका वीडियो बनाकर दादों पुलिस को सौंपा है। लोगों ने तत्काल ही इसकी सूचना दादों थाना पुलिस को दी, तो पुलिस कर्मी भी वहां पर पहुंच गए, जहां लोगों ने ड्रोन जैसा कुछ उड़ते हुए देखा था।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि आसमान में एक के पीछे एक तीन ड्रोन उड़ते नजर आए, जिनमें लाइटें जल रही थीं। इसके कुछ देर बाद दो और ड्रोन आए। इनका वीडियो भी बनाया गया है। यह वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं, साथ ही पुलिस को भी वीडियो सौंपे हैं।
विज्ञापन


दादों थाना प्रभारी धीरज कुमार ने कहा कि 3 अगस्त सुबह ही उन्होंने कार्यभार संभाला है। क्षेत्र में ड्रोन उड़ने की जानकारी मिली है। क्षेत्रवासियों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। बाकी कोई मामला पकड़ में आता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed