{"_id":"64da11272ff1cc466a090d19","slug":"something-happened-with-young-man-in-his-in-laws-house-that-he-ate-poison-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: ससुराल में युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा कि खा लिया जहर, अंतिम समय मुंह तक देखने नहीं आई पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: ससुराल में युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा कि खा लिया जहर, अंतिम समय मुंह तक देखने नहीं आई पत्नी
Mon, 14 Aug 2023 05:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 14 Aug 2023 05:04 PM IST
सार
पत्नी का बुलाने पति अपनी ससुराल पहुंचा, तो वहां उसके साथ मारपीट की गई। पत्नी ने पति के साथ आने से मना कर दिया। गुस्से में आकर रास्ते में ही युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। शनिवार की दोपहर तक युवक की हालत और बिगड़ गई।
विज्ञापन
मृतक युवक श्रीपाल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पति की मौत के बाद पत्नी उसका मुंह तक देखने नहीं आई। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही युवक अपनी ससुराल में पत्नी को बुलाने गया। पत्नी ने आने से मना कर दिया। युवक को ससुराल में पीटा गया। लौटते समय रास्ते में ही युवक ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में विजयगढ़ कस्बा के मोहल्ला धोवियान निवासी 22 वर्षीय युवक श्रीपाल पुत्र पोदम सिंह शुक्रवार में पत्नी को हाथरस मायके छोड़ने गया था। अगले दिन शनिवार में वह पत्नी को ससुराल बुलाने पहुंच गया। श्रीपाल के भाई श्रीकिशन ने बताया कि जब वह पत्नी का बुलाने अपनी ससुराल पहुंचा, तो वहां उसके साथ मारपीट की गई। पत्नी ने पति के साथ आने से मना कर दिया।
विज्ञापन
गुस्से में आकर रास्ते में ही युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। शनिवार की दोपहर तक युवक की हालत और बिगड़ गई। परिवार के लोग श्रीपाल को विजयगढ़ में प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने अलीगढ़ के जेएन मेडिकल ले जाने के लिए कह दिया। युवक को मेडिकल में भर्ती कराया गया। रविवार देर रात श्रीपाल ने आखरी सांस ली।
श्रीपाल की शादी 6 माह पूर्व एहन, हाथरस की रहने वाली पूजा देवी के साथ हुई थी। पति-पत्नी में हर समय लड़ाई-झगड़ा रहता था। ससुराल के भी लोग विरोध में रहते थे। मेडिकल से जैसे ही श्रीपाल के मौत की खबर परिवार को मिली, तो वहां रोना शुरू हो गया। बताया गया है कि मृतक श्रीपाल की पत्नी आखरी समय में भी मुंह देखने नहीं आई।