फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Soldier dies under suspicious circumstances, body sent for PM

Aligarh News: सैनिक की संदिग्ध हालत में मौत, शव पीएम को भेजा

Wed, 18 Dec 2024 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Soldier dies under suspicious circumstances, body sent for PM
अवकाश खत्म कर ड्यूटी पर लौटने से पूर्व ही सैनिक की मंगलवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सैनिक को बुधवार को ड्यूटी पर वापस लौटना था। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सोनवीर पुत्र भीष्मपाल उम्र करीब 25 वर्ष सेना में सेवारत थे। चार भाइयों में दूसरे नंबर के सोनवीर की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। छह वर्ष पूर्व सेना में नौकरी लगी थी और वर्तमान में फिरोजपुर में तैनात थे।
विज्ञापन




सोनवीर पंद्रह दिन पूर्व अवकाश लेकर घर आए थे और बुधवार को छुट्टी खत्म होने पर उन्हें वापस तैनाती स्थल पर लौटना था। मंगलवार शाम को वह मैदान में क्रिकेट खेल कर घर लौट आए। थोड़ी देर बाद उन्हें संदिग्ध हालत में मृत पाया गया। सोनवीर की अचानक मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन




कोतवाल सुनील तोमर मय पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। सैनिक का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया तथा पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ इगलास राजीव द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रकरण है, बाकी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed