Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Solar panel and battery cost

Aligarh News: सोलर पैनल हुआ सस्ता, बैटरी की कीमत नहीं घटी, कारोबारी-उपभोक्ता को थी राहत की उम्मीद

Wed, 24 Sep 2025 10:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 24 Sep 2025 10:35 PM IST
सार

माना जा रहा था कि सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार इसकी सभी उपकरणों की दरों को पांच फीसदी की स्लैब में लाकर उपभोक्ताओं को राहत देगी।

विज्ञापन
Solar panel and battery cost
solar panel सोलर पैनल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

घरों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली हासिल करने वाले लोगों की उम्मीद को नई जीएसटी की दरों से थोड़ा झटका लगा है। सोलर पैनल तो सस्ता हुआ लेकिन उसकी बैटरी (लीथियम आयन) की दरें नहीं घटीं। इस सिस्टम के साथ लगने वाले 15 मुख्य आयटमों से से सिर्फ तीन पर ही स्लैब घटी है। माना जा रहा था कि सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार इसकी सभी उपकरणों की दरों को पांच फीसदी की स्लैब में लाकर उपभोक्ताओं को राहत देगी। ऐसा नहीं हुआ है और अब कारोबारी वित्त मंत्री के समक्ष गुहार करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

सोलर पैनल कारोबारी

विज्ञापन

पैनल और सिस्टम के साथ लगने वाले उपकरण एक ही स्लैब में रहते तो इसका फायदा आम लोगों को होता। व्यापार में भी आसानी रहती। - रूपेश पाठक, किशनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही सिस्टम के साथ लगने वाले अलग-अलग उपकरणों की स्लैब अलग-अलग होने से चीजें उलझ गई हैं। वित्त मंत्री को अवगत कराएंगे।- शाहिद अनवर, एएसएम, लीथियम आयन
लीथियम बैटरी को सरकार प्रोत्साहित कर रही है। यह जेनरेटर का रिप्लेसमेंट है। इस पर भी स्लैब में कमी नहीं की गई है।-दीपक, सोलर वेंडर
सोलर ऊर्जा के सिस्टम में तीन आयटमों पर स्लैब कम की है 12 आयटम उसी 18 फीसदी की स्लैब में है तो फायदा कैसे मिलेगा। - दुर्गेश शर्मा, सोलर इंस्टॉलर


ये है स्थिति सोलर पैनल सैटअप की

उपकरण जीएसटी पहले जीएसटी अब (प्रतिशत स्लैब में)
सोलर पैनल 12 5
इनवर्टर सोलर 12 5
स्ट्रक्चर 18 18
वायर 18 18
लीथियम बैटरी 18 18
बेस प्लेट 18 18
फास्टनर 18 18
राफ्टर 18 18

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed