फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   . so that the smile of face becomes Aparajita

...ताकि चेहरे की मुस्कान बनी रहे अपराजिता

Thu, 10 Jan 2019 02:26 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 10 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
. so that the smile of face becomes Aparajita
अमर उजाला अपराजिता-100मिलियन स्माइल्स के तहत हुए कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण। - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत बुधवार को विकास वाटिका में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कई महिला संगठनों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर डॉ. प्रीती सूद ने महिलाओं को नारी सशक्तीकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं जननी सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आरजे कल्पना ने महिलाओं के अधिकारों पर शासन की योजनाओं से प्रफुल्लित महिलाओं से आह्वान किया कि चेहरे पर सदा मुस्कान अपराजिता रहे। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल हुए स्थानीय सब इंस्पेक्टर रुढ़ित तोमर व संदीप सिंह ने संयुक्त रूप से महिला शक्ति, 1090, 100 नं. के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा हेतु डॉट पेंसिल अपने पास रखनी चाहिए। यह सदैव लिखने के साथ सुरक्षा में काम आती है। डॉ. प्रीति सूद ने विरासत में भी महिलाओं को मिले अधिकार पर जानकारी दी। महिला मोर्चा की पुष्पांजलि राजपूत ने बताया कि महिलाओं व छात्राओं के चेहरों पर आत्मविश्वासी मुस्कान के लिए हर संभव सतत सक्रिय रहने के साथ संवेदनशील बने रहें। 
विज्ञापन



कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुबोध कुमार आचार्य ने कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान नहीं होता वहां सुख समृद्धि के साथ देवी देवताओं का भी निवास नहीं होता है। सांकरा गंगा घाट संस्था के विनय यादव ने कहा कि महिलाओं को हमेशा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ अपने क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिये। कार्यक्रम को अंजली माहेश्वरी, निरूपमा मूंदड़ा, प्रीति अग्रवाल  आरजे कल्पना सिंह ने सम्बोधित किया। संचालन ज्ञानेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में आए सभी अतिंथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर माहेश्वरी महिला मंडल, अग्रवाल महिला मंडल, शिक्षिकाएं एवं अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed