फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Snatch ballot papers in Banauli and tear the ballot paper

भानौली में मतपेटियां छीनकर मतपत्र फाड़े

Fri, 30 Apr 2021 01:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Snatch ballot papers in Banauli and tear the ballot paper
खैर तहसील के गांव भानौली के प्राथमिक विद्यालय में मतदान की समाप्ति के बाद मतपेटिकाएं सील करते समय कुछ लोगों ने पीठासीन अधिकारी व मतदान कर्मियों से मारपीट करते हुए दो मतपेटिकाएं छीन लीं। पुलिस कुछ कर पाती इससे पहले ही मतपेटिकाएं तोड़कर उसमें से मतपत्र निकाले और मतदान केंद्र के बाहर मतपत्र फाड़कर फेंक दिए।
विज्ञापन

इससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम अंजनी कुमार सिंह, सीओ शिवप्रताप सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, तब तक आरोपी भाग चुके थे। टूटी मतपेटियों व फटे मतपत्रों को अधिकारियों ने थाने में जमा कराया है।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इधर, देरशाम प्रत्याशी पुनीता शर्मा व पति गोपाल शर्मा अपने समर्थकों के साथ लोधा थाने में धरने पर बैठ गए हैं। इनकी मांग है कि आरोपी की गिरफ्तारी की जाए। मांग पूरी न होने पर आत्मदाह की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भानौली गांव के प्राथमिक विद्यालय के कमरा नंबर एक/बूथ नंबर 128 में खेड़िया झल्लू व दूसरे कमरे/बूथ नंबर 127 में भानौली गांव के निवासी मतदान कर रहे थे। बताते हैं कि दोपहर में निवर्तमान प्रधान कालीचरन पाठक की पुत्रवधू प्रत्याशी राधा पाठक के समर्थकों ने दूसरे पक्ष पर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए एसओ लोधा से शिकायत की थी।
लोधा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया था। शाम में मतदान की समाप्ति पर मतदान कर्मी मतपेटिकाओं को सील कर रहे थे। तभी प्रत्याशी राधा पाठक के समर्थन में तमाम महिला-पुरुष वहां पहुंच गए। पीठासीन अधिकारी व कर्मियों को घेर लिया। उनसे मारपीट कर दोनों मतपेटी छीन ली।
मतदान केंद्र से बाहर ले जाकर सड़क पर मतपेटी तोड़कर फेंक दीं। उसमें रखे मतपत्रों को फाड़कर खेत में फेंक दिया। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि मौके पर मौजूद सिपाही और होमगार्ड कुछ न कर सके। घटना के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दूसरे प्रत्याशी पुनीता पक्ष के लोग इस पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
उन्हें एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने किसी तरह समझाकर शांत किया। एसडीएम खैर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पीठासीन अधिकारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भानौली के बूथ पर होगा दोबारा मतदान
- भानौली में बूथ मतपेटियां लूट की घटना के संबंध में एसडीएम खैर, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट मांगी है। दो मतपेटियों के मतपत्र खेतों में फेंके गए हैं। उक्त बूथ पर दोबारा चुनाव कराया जाएगा।
- कौशल कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed