{"_id":"67767222879befe43e04caa2","slug":"smart-meters-are-being-installed-at-a-slow-pace-in-aligarh-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे तो छह साल में भी नहीं लग पाएगा स्मार्ट मीटर: दो साल में लगने थे 2.5 लाख, तीन महीने में लगे 10 हजार ही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे तो छह साल में भी नहीं लग पाएगा स्मार्ट मीटर: दो साल में लगने थे 2.5 लाख, तीन महीने में लगे 10 हजार ही
Thu, 02 Jan 2025 04:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 02 Jan 2025 04:32 PM IST
सार
अलीगढ़ में स्मार्ट मीटर लगने की गति कछुए की चाल से भी कम है। यहां तीन महीने में केवल 10 हजार मीटर ही लगे हैं, जबकि दो साल में 2.5 लाख से अधिक मीटर लगने थे।
विज्ञापन
स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य काफी सुस्त रफ्तार चल रहा है। दो साल में 2.5 लाख से अधिक घरों में स्मार्ट मीटर लगना था लेकिन तीन महीने में अभी तक सिर्फ दस हजार ही घरों में लगाए जा सके हैं। अगर यहीं रफ्तार चलती रही तो मीटर लगाने में छह साल से भी अधिक समय लग जाएगा।
विज्ञापन
बिलिंग में गड़बड़ी को लेकर आए दिन उपभोक्ताओं को बिजली कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। चक्कर न लगाने पड़े इसके लिए विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया शुरू कराया था। जिससे इस समस्या से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता पीए मोंगा ने बताया कि बीच में कार्य में रुकावट आई थी। इस वजह से कार्य थोड़ा सुस्त जरूर हुआ था। अब वापस से काम ने रफ्तार पकड़ी है। अब मीटर लगाने का काम तेजी से किया जाएगा।
विज्ञापन