फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Smart Medical Parameter Monitoring System

SMPMS: एएमयू छात्र ने बनाई एक मशीन, जिससे होंगी शरीर की कई जांचें..पांच मिनट में आएगी रिपोर्ट

Thu, 26 Jun 2025 12:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 12:54 PM IST
सार

कोरोना महामारी के कठिन समय में जब विश्व भर में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर चुनौतियां थीं, उस समय सतेंद्र ने ऑटोमेटिक सेनिटाइजेशन सिस्टम बनाया था। अब उनके सिस्टम को अमेरिका की प्रतिष्ठित टेक्निकल संस्था आईईईई ने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
Smart Medical Parameter Monitoring System
सिस्टम का डिजाइन - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र सतेंद्र पाल सिंह ने एक ऐसा स्मार्ट मेडिकल पैरामीटर मॉनीटरिंग सिस्टम (एसएमपीएमएस) बनाया है, जिसमें शरीर का तापमान, रक्तचाप, दिल की धड़कन, एसपीओ, शरीर की लंबाई, वजन सहित कई जांच हो सकेंगी। पांच मिनट में रिपोर्ट मिल जाएगी। सिस्टम का पेटेंट कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सतेंद्र ने बताया कि इस सिस्टम को बनाने में छह महीने का समय लगा है, जिसमें करीब 10 हजार रुपये की लागत आई है। सिस्टम में लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण की क्षमता है।

विज्ञापन


आमजन के लिए भी होगा फायदेमंद
सतेंद्र ने कहा कि यह सिस्टम आमजन के लिए फायदेमंद होगा। जब ज्यादा संख्या में सिस्टम बनाएंगे, तब इसमें लागत कम आएगी और आमजन खरीद सकते हैं। इसके साथ स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार को भी प्रस्ताव देंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस स्मार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और मशीन लर्निंग का उपयोग करना चाहते हैं, ताकि यह प्रणाली बीमारी के संभावित लक्षणों को पहचान सके और चेतावनी दे सके। इसके साथ ही 10-टी के माध्यम से रिमोट मॉनिटरिंग, क्लाउड स्टोरेज, और मोबाइल एप इंटरफेस जैसी सुविधाएं जोड़ने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन


सिस्टम की विशेषताएं

  • यह शरीर का तापमान, रक्तचाप, दिल की धड़कन, एसपीओ, शरीर की ऊंचाई, शरीर का वजन और बीएमआई की जांच करेगा
  • आसान इंटरफेस - हर उम्र और भाषा के उपयोगकर्ताओं के लिए यह प्रणाली अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, मोबाइल हेल्थ वैन और ग्रामीण स्वास्थ्य शिविरों में विशेष उपयोगी सिद्ध हो सकती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


ऑटोमेटिक सेनिटाइजेशन सिस्टम को मिली आईईईई अमेरिका से मान्यता
कोरोना महामारी के कठिन समय में जब विश्व भर में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर चुनौतियां थीं, उस समय सतेंद्र ने ऑटोमेटिक सेनिटाइजेशन सिस्टम बनाया था। अब उनके सिस्टम को अमेरिका की प्रतिष्ठित टेक्निकल संस्था आईईईई ने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed