फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Smart city Mission

स्मार्ट सिटी मिशन में अलीगढ़ समेत 17 शहर बनेंगे ‘सेफ सिटी’

Thu, 03 Nov 2022 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Smart city Mission
प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संकल्प को लेकर शुरू की गई ‘सेफ सिटी परियोजना’ बेहद उपयोगी सिद्ध हो रही है। इसको लेकर अलीगढ़ समेत प्रदेश के 17 जिलों को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ‘सेफ सिटी’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत अलीगढ़ महानगर में मॉडर्न कंट्रोल रूम, पिंक पुलिस बूथ, आशा ज्योति केंद्र, सीसीटीवी कैमरे, महिला थानों में परामर्शदाताओं के लिए हेल्प डेस्क, बसों में पैनिक बटन एवं अन्य सुरक्षा उपायों को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना में स्थापित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से शहर की सुरक्षा व्यवस्था स्मार्ट हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिलों में शत्रु संपत्तियों की सुरक्षा और अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शत्रु संपत्ति की सुरक्षा, निगरानी एवं प्रबंधन के लिए प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मादक पदार्थों के अवैध निर्माण, खरीद-फरोख्त और ड्रग ट्रैफिकिंग के विरुद्ध अभियान को और तेज करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed