{"_id":"594d79184f1c1b0c4d8b45b3","slug":"smart-aligarh-tv-artists-also-congratulate","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट अलीगढ़ के टीवी कलाकार भी झूमे, बधाई दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट अलीगढ़ के टीवी कलाकार भी झूमे, बधाई दी
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 24 Jun 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट अलीगढ़ के टीवी कलाकार भी झूमे, बधाई दी
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के स्मार्ट सिटी में चयनित होने की खबर जब मुंबई में रह रहे अलीगढ़ के टीवी कलाकारों को हुई तो वह बेहद खुश हुए। अमर उजाला के साथ फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने शहर के लोगों को बधाई दी। साथ ही कहा कि इससे अलीगढ़ शहर का नाम देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी चमकेगा। जो शहर धूल और गंदगी के लिए जाना जाता था अब वह अपनी स्मार्टनेस के लिए पहचाना जाएगा।
जैसे ही मुझे खबर मिली तो मैंने अपने करीबी मित्र सराय मान सिंह के संजय माहेश्वरी को फोन लगाया और खबर के बारे में पूछा। उन्होंने मुझे बताया तो सुनकर बहुत खुशी हुई। मैं कई सालों से मुंबई में हूं, लेकिन आज भी जब आंखों के आगे बचपन की तस्वीर आती है तो उसमें अलीगढ़ का अक्स उभरता है।
- मनोज संतोषी, पटकथा लेखक और अभिनेता
अलीगढ़ के स्मार्ट सिटी में चयनित होने का समाचार मिला तो बहुत खुशी हुई। मैं अलीगढ़ के जयगंज की रहने वाली हूं। वहां पर मैंने अपने परिवार के सदस्यों को फोन किया और बधाई दी। यहां मुंबई में भी अपने परिचितों को बताते हुए बहुत ही खुशी हुई।
विज्ञापन
- कनिका माहेश्वरी, प्रसिद्ध टीवी, कलाकार
मैं रहने वाली भी अलीगढ़ की हूं और मेरी शादी भी अलीगढ़ में सुरेंद्र नगर में ही हुई है। शहर के स्मार्ट सिटी में चयन होने पर मुझे बहुत ही अच्छा लगा। मैं और मेरे पति जल्द ही अलीगढ़ आ रहे हैं और वहां पर नगर निगम के अधिकारियों से मिलकर उनका आभार व्यक्त करेंगे।
- अर्चना उपाध्याय, टीवी कलाकार
जल्द ही मुंबई के टीवी कलाकार जो अलीगढ़ के हैं, शहर में आ रहे हैं। माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब द्वारा कलाकारों के साथ मिलकर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें महापौर शकुंतला भारती, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी ऋषिकेश सिंह सहित पूरी टीम को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।
- संजय माहेश्वरी, संरक्षक, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब