फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Slippers thrown at team reached to seal area in Vidyanagar

अलीगढ़ : विद्यानगर में इलाका सील करने पहुंची टीम पर चप्पलें फेंकी

Sat, 13 Jun 2020 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Slippers thrown at team reached to seal area in Vidyanagar
विद्या नगर में बैरीकेडिंग का विरोध करतीं महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
बृहस्पतिवार को रामघाट रोड के विद्यानगर में कोरोना वायरस संक्रमण का एक मरीज पाए जाने के बाद शुक्रवार को उस इलाके को सील करने गई नगर निगम की टीम को महिलाओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ महिलाओं ने नगर निगम की टीम पर चप्पल फेंक दीं। मौके पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस के दखल के बाद इलाके को बैरिकेड किया जा सका।
विज्ञापन

शुक्रवार को जब नगर निगम की टीम इलाके को सील करने पहुंची तो इस बात की सूचना वहां कुछ स्थानीय महिलाओं को हो गई। महिलाएं मौके पर आ गई और उन्होंने बैरिकेड किए जाने का विरोध किया। महिलाओं की दलील थी कि विद्या नगर में जो रास्ते का विवाद चल रहा है उसको फायदा पहुंचाने के लिए यह सीलिंग की जा रही है। यह कार्रवाई उन लोगों के समर्थन में की जा रही है, जो यहां पर गेट लगाने के पक्ष में हैं। नगर निगम की टीम ने समझाया कि हम यह काम स्वास्थ्य कारणों से कर रहे हैं। इसका गेट प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन महिलाएं नहीं मानीं और इस दौरान कुछ महिलाओं ने नगर निगम टीम की ओर एक-दो चप्पल फेंक दीं।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर तुरंत ही पुलिस पहुंच गई । पुलिस की मौजूदगी में इलाके को सील किया गया और हंगामा कर रही महिलाओं को तितर-बितर किया गया। इस बीच महिलाओं के पक्ष के कुछ संभ्रांत व्यक्तियों को भी बुलाया गया और उन्हें समझा गया। तब मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed