{"_id":"652306aafe97094da0032536","slug":"six-year-old-child-dies-by-drowning-in-pond-aligarh-news-c-116-1-sali1010-563-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तालाब में फिसला बच्चे का पैर, डूबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तालाब में फिसला बच्चे का पैर, डूबने से हुई मौत
Mon, 09 Oct 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:14 AM IST
सार
वंश साथी बच्चों के साथ खेलते-खेलते तालाब तक पहुंच गया। तालाब में वंश कर पैर फिसल गया और वह डूब गया। डूबने के बाद बच्चों ने गांव में सूचना दी, सूचना पर तालाब से वंश को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।
विज्ञापन
मृतक वंश
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोतवाली के गांव चिरौली में छह वर्षीय खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गया। बच्चे का पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया। तालाब में डूबकर बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
राजकुमार पत्नी मीरा देवी के साथ मजदूरी पर धान के खेतों पर काम करने गए थे। दंपती का तीसरे नंबर का बेटा वंश साथी बच्चों के साथ खेलते-खेलते तालाब तक पहुंच गया। तालाब में वंश कर पैर फिसल गया और वह डूब गया। डूबने के बाद बच्चों ने गांव में सूचना दी, सूचना पर तालाब से वंश को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राजकुमार के तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी खुशबू कक्षा पांंच में पढ़ रही है, इससे छोटा बेटा अंकुश कक्षा तीन में पढ़ रहा है, सबसे छोटा बेटा वंश था, जो गांव के स्कूल में ही कक्षा दो का छात्र था।
विज्ञापन