फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Six-year-old boy dies after being run over by a tractor.

Aligarh News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर छह साल के बालक की मौत

Wed, 26 Aug 2026 02:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Six-year-old boy dies after being run over by a tractor.
मजरा नगरिया भूड़ में मंगलवार को छह वर्षीय बालक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव नगरिया भूड़ निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह खेतों में मजदूरी करता है। मंगलवार की सुबह एक खेत पर वह काम कर रहा था। उसके साथ छह वर्षीय छोटा बेटा शिवा भी मौजूद था। सुबह करीब 9:30 बजे शिवा वापस घर जा रहा था तभी रास्ते में गांव बहादुरगढ़ी निवासी एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर को पीछे करते समय शिवा में टक्कर मार दी और ट्रैक्टर लेकर भाग गया। गंभीर रूप से घायल बालक को लेकर वह अलीगढ़ की ओर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एसएचओ जोगेंद्र सिंह ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed