{"_id":"642852db7103b74157056c04","slug":"six-year-old-boy-died-due-to-drowning-in-a-pit-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गड्ढे में डूबने से छह साल के मासूम की मौत, तीन दिन से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गड्ढे में डूबने से छह साल के मासूम की मौत, तीन दिन से था लापता
Sat, 01 Apr 2023 09:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 01 Apr 2023 09:20 PM IST
सार
बच्चा तीन दिन से लापता था। पिता रिंकी दास ने गुमशुदगी की शिकायत दी थी। ग्रामीणों ने खाली प्लॉट के पानी भरे गड्ढे में बच्चे का शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन
गड्ढे में गिरा मासूम प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा सेक्टर 39 कोतवाली क्षेत्र के भूरा गांव में तीन दिन से लापता मासूम का शव गड्ढे में मिला। खाली प्लॉट में पानी भरे गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय बच्चे चंदन की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को उसका शव गड्ढे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-39 कोतवाली प्रभारी अजय चाहर ने बताया कि बच्चा तीन दिन से लापता था। पिता रिंकी दास ने गुमशुदगी की शिकायत दी थी। ग्रामीणों ने खाली प्लॉट के पानी भरे गड्ढे में बच्चे का शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन
रिंकी दास ने बच्चे की पहचान कर ली। वह 30 मार्च को अचानक लापता हो गया था। पुलिस ने चंदन के छत से पानी भरे गड्ढे में गिरने की आशंका जताई है। मूलरूप से अलीगढ़ निवासी रिंकी एक निजी कंपनी में दैनिक मजदूरी का काम करता है।
विज्ञापन