{"_id":"660da732d3c2baeaa30be874","slug":"six-students-of-gagan-college-suspended-for-pulling-hair-of-student-aligarh-news-c-2-ali1009-362772-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छात्रा के बाल खींचने पर गगन कॉलेज के छह छात्र निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छात्रा के बाल खींचने पर गगन कॉलेज के छह छात्र निलंबित
विज्ञापन
आगरा रोड इलाके के गगन कालेज आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में छात्रा से मारपीट व बाल खींचने की घटना पर कॉलेज प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आरोपी छह छात्रों को निलंबित करते हुए अग्रिम आदेश तक कॉलेज में प्रवेश पर रोक लगाई है। वहीं, पुलिस ने इन सभी को शांति भंग में पाबंद किया है।
ये घटना होली के आसपास की है। जिसे लेकर मंगलवार को छात्रा संग ये घटना हुई। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। घटनाक्रम के अनुसार सुरेंद्र नगर के कैलाश यादव ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है। आरोप है कि आरोपी छात्र विशेष, राम शर्मा, सौरभ, वंशित, प्रेम व अंशज ने होली से जुड़े विवाद में उसके साथ अभद्रता करते हुए बाल खींच लिए।
छात्रा ने विरोध किया तो साथी प्रशांत को बुलाकर उसे पीटा गया। बाद में छात्रा के समर्थन में विश्व हिंदू रक्षा संघ न्यास संगठन के पदाधिकारियों व भाजपा नेताओं ने थाने में पहुंचकर शिकायत दी और हंगामा किया। मामले में मंगलवार को ही पुलिस ने नामजदों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद बुधवार को मुकदमे की प्रतिलिपि कालेज भेजी गई।
विज्ञापन
इसी सूचना के आधार पर कॉलेज की अनुशासन समिति ने सभी आरोपी छात्रों को निलंबित करते हुए अग्रिम आदेश तक उनके कॉलेज में प्रवेश पर रोक गाई है। कॉलेज के डीन ग्रीश शर्मा ने आरोपी छात्रों पर हुई कार्रवाई की पुष्टि की है। वहीं विश्व हिंदू रक्षा संघ न्यास संगठन के जिलाध्यक्ष नितिन सक्सेना व मोहित भटनागर ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
-गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में हुई घटना के मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सभी छह छात्रों को शांति भंग में पाबंद किया है। आरोपियों के स्तर से गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी गई है। चूंकि सभी छात्र हैं, इसलिए भविष्य को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है।-अभय पांडेय, सीओ प्रथम