{"_id":"6a0028da88fb56dde203e957","slug":"six-people-fell-ill-after-consuming-cold-drinks-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: पेय पदार्थ पीने के बाद गर्भवती समेत छह लोगों की बिगड़ी तबीयत, भेजे अस्पताल, एफडीए टीम ने लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: पेय पदार्थ पीने के बाद गर्भवती समेत छह लोगों की बिगड़ी तबीयत, भेजे अस्पताल, एफडीए टीम ने लिए नमूने
Sun, 10 May 2026 12:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 10 May 2026 12:14 PM IST
सार
इस घटनाक्रम पर एफडीए की टीम ने पुलिस के साथ राजपाल की दुकान पर पहुंचकर जांच की। जहां दुकानदार पर एफएसएसएआई का पंजीकरण नहीं पाया गया। साथ में खाद्य पदार्थों का रख-रखाव मानकों के अनुरूप नहीं था।
विज्ञापन
पेय पदार्थ पीने से बीमार लोग अस्पताल में भर्ती
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के रोरावर क्षेत्र के गांव भीमपुर इब्राहिमपुर में 10 मई को पेय पदार्थ पीने से एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। सभी को परिजनों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ में पेय पदार्थ एक्सपायरी डेट का होने का आरोप लगाया। इस खबर पर पहुंची एफडीए की टीम ने जांच की तो पेय पदार्थ एक्सपायरी डेट का नहीं पाया गया।
विज्ञापन
गांव भीमपुर इब्राहिमपुर निवासी कैलाश ने पड़ोसी राजपाल की परचून की दुकान से पेय पदार्थ की एक बोतल खरीदी थी। घर पहुंचकर सभी ने उसे पिया। कुछ देर बाद ही कैलाश (60), वीरेश (35), कुंती (20), काजल (18), रूपेश (17) व लता पत्नी देवेंद्र (25) ने उन्हें उल्टी के साथ तबीयत खराब होने की शिकायत की। इसके बाद परिजन सभी को नींवरी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कुछ देर के उपचार के बाद घर भेज दिए गए।
विज्ञापन
सीओ प्रथम नरेंद्र सिंह के अनुसार परिवार ने पेय पदार्थ एक्सपायरी डेट का होने का आरोप लगाया था। इस संबंध में एफडीए को सूचना दे दी गई। एफडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। एफडीए के सहायक आयुक्त दीनानाथ यादव के अनुसार पेय पदार्थ एक्सपायरी डेट का नहीं था। उसकी एक्सपायरी सितंबर में है, जबकि परिवार ने उत्पादन तारीख मार्च देखकर उसे एक्सपायरी मान लिया था।
विज्ञापन
बिना पंजीकरण संचालित दुकान से नमूने लिए
इस घटनाक्रम पर एफडीए की टीम ने पुलिस के साथ राजपाल की दुकान पर पहुंचकर जांच की। जहां दुकानदार पर एफएसएसएआई का पंजीकरण नहीं पाया गया। साथ में खाद्य पदार्थों का रख-रखाव मानकों के अनुरूप नहीं था। विक्रेता द्वारा मेडिकल फिटनेस एवं पेस्ट कंट्रोल संबंधी प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत नहीं किए गए। जिस पेय पदार्थ के एक्सपायरी होने का आरेाप था। वह एक्सपायरी नहीं पाया गया, लेकिन नमूना जांच के लिए संकलित किया गया। साथ ही अनियमितताओं को देखते हुए खाद्य विक्रेता को तत्काल खाद्य कारोबार बंद करने का नोटिस जारी किया गया है।