फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Six people arrested from BSP leader's meat factory got bail

बसपा नेता की मीट फैक्टरी से गिरफ्तार छह लोगों को मिली जमानत

Fri, 21 Oct 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Six people arrested from BSP leader's meat factory got bail
प्रमुख मीट निर्यातक व बसपा नेता हाजी जहीर की मीट फैक्टरी अलदुआ फूड प्रोसेसिंग यूनिट में 29 सितंबर को हुए अमोनिया रिसाव कांड में जेल गए 6 लोगों को जमानत मिल गई है। जमानत अर्जी सत्र न्यायालय से मंजूर की गई है। कहा जा रहा है कि शुक्रवार को सभी की रिहाई भी हो जाएगी। हालांकि अभी इस मामले में मुख्य आरोपी फैक्टरी संचालक फरार है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

सराय मियां निवासी हाजी जहीर की रोरावर क्षेत्र में तालसपुर के पास यह यूनिट स्थापित है। 29 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे फैक्टरी के पैकेजिंग विभाग में काफी संख्या में महिला कर्मचारी काम में जुटी थीं, इसी दौरान अचानक तेजी से अमोनिया का रिसाव शुरू हुआ और एक-एक कर काम में जुटी 59 महिलाएं, युवतियां व किशोरियां बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

इस मामले में जांच में उजागर हुआ कि गैस का रिसाव गैस की आपूर्ति के लिए लगे ऐसे पाइप से हुआ, जिसे क्षतिग्रस्त होने के बाद वेल्डिंग कर प्रयोग में लाया जा रहा था, जबकि उसे बदला जाना चाहिए था। इस लापरवाही के उजागर होने पर फैक्टरी स्वामी सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें मौके से छह नामजदों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में शासन स्तर से मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित जांच समिति ने भी इन्हीं लापरवाहियों के संबंध में रिपोर्ट भेजी थी, जिस पर कार्रवाई प्रस्तावित है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता असीम गुप्ता के अनुसार इस मामले में जेल भेजे गए सभी छह आरोपियों की ओर से जमानत अर्जी सत्र न्यायालय में दायर की गई, जिसे मंजूर कर लिया गया है।
--इन आरोपियों को मिली जमानत--
- शशिकांत सिंह निवासी सी-4 अलिग हाईट, शमशाद मार्केट, सिविल लाइंस जनरल मैनेजर हॉर्टिकल्चर।
- मो. परवेज निवासी शमशाद मार्केट बदर बाग, सिविल लाइंस एचआर मैनेजर।
- अजय श्रीवास्तव निवासी पान वाली कोठी, दोदपुर, सिविल लाइंस एचआर मैनेजर।
- मो.अलीम निवासी दुर्गाबाड़ी, क्वार्सी अलीगढ जीएम प्लांट।
-जावेद अख्तर निवासी शाहलाज हमदर्द नगर डी, सिविल लाइंस एचओडी प्लांट।
-सरफराज निवासी मो. नौगजा थाना अमरोहा जिला अमरोहा प्रोडक्शन इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed