फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Six More Corona Positive Found in Aligarh 17 people have been infected

अलीगढ़ में छह और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 17 हुई संक्रमितों की संख्या

Sun, 26 Apr 2020 06:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Six More Corona Positive Found in Aligarh 17 people have been infected
जयगंज डाकखाने के पास कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सील किया रास्ता। - फोटो : CITY OFFICE
शहर में कोरोना वायरस लगातार अपना जाल फैला रहा है। 21 अप्रैल से संक्रमित मरीजों के मिलने के क्रम में रविवार को छह नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से पुराने शहर के पांच मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि जेएन मेडिकल कॉलेज से की गई है, जबकि धौर्रा इलाके के छठवें मरीज को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव पुष्ट किया गया है। इस तरह रविवार को कोरोना के छह संक्रमितों सहित कुल संख्या 17 पहुंच गई, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है, जबकि एक संक्रमणमुक्त होकर अपने गृह जनपद फिरोजाबाद चला गया है।
विज्ञापन

रविवार को जेएन मेडिकल कॉलेज ने पांच मरीजों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है, उनमें देहली गेट के जंगलगढ़ी निवासी महिला डॉक्टर व उसके पति हैं। यह महिला उस्मानपाड़ा निवासी मृत कोरोना संक्रमित मरीज के जंगलगढ़ी निवासी हृदयाघात से मृत बड़े भाई की बेटी और दामाद हैं। इनकी रैंडम चेकिंग में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। खास बात यह है कि जयगंज डाकखाना निवासी, जो गर्भवती महिला शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आई थी, वह इसी महिला के क्लीनिक पर इलाज कराने जाती थी। वह जंगलगढ़ी में ही अपना क्लीनिक चलाती है।
विज्ञापन

इसके अलावा ऊपरकोट पानी की टंकी के पास रहने वाले दो सगे भाई कोरोना पॉजिटिव बताए गए हैं। दोनों भाई मेडिकल कॉलेज के फीवर क्लीनिक में इलाज कराने गए थे। वहीं से वह संक्रमित हो गए। हालांकि, इनमें एक भाई के मेडिकल कॉलेज में बतौर लैब सहायक कार्यरत होने की चर्चा है। मगर, एएमयू इंतजामिया व जेएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उसे अपना कर्मचारी होने से इनकार किया है। पांचवां मरीज 22 वर्षीय युवक अलहदादपुर नीवरी से कोरोना पॉजिटिव कन्फर्म हुआ है। यह नीवरी के पॉजिटिव जमाती का पड़ोसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा छठवां मरीज धौर्रा माफी निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कन्फर्म हुआ है। उसको जेएन मेडिकल कॉलेज से दिल्ली रेफर किया गया था, जहां उसको कोरोना पॉजिटिव बताया गया है। इस तरह जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 17 तक पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. बीपी कल्याणी ने बताया कि पांच केस पुराने शहर के जेएन मेडिकल कॉलेज में और छठवां केस धौर्रा से दिल्ली में पॉजिटिव बताया गया है। उन्होंने कहा कि ऊपरकोट व जंगलगढ़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगा दिया गया है। संक्रमित मरीजों के परिजनों का नमूना लिया जाएगा। संक्रमित मरीजों में से तीन को हरदुआगंज स्थित आइसोलेशन में भर्ती करा दिया गया है। ऊपरकोट एवं जंगलगढ़ी सहित हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित अन्य एरिया में नगर निगम की टीम लगाकर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

शहर के जितने एरिया में पॉजिटिव आए हैं, उन इलाकों को कंटेनमेंट घोषित किया गया है। उस्मानपाड़ा पहले से हॉटस्पाट घोषित है। वहां रैंडम चेकिंग जारी है। तब्लीगी जमात से अब तक एक मरीज ही सामने आया था, वह भी स्वस्थ होकर लौट गया है। अब जो भी नए मरीज सामने आ रहे हैं, वो या तो उस्मानपाड़ा के मृत मरीज के संपर्क में आए थे या फिर जेएन मेडिकल कॉलेज से कम्यूनिटी संक्रमण के जरिये उनमें संक्रमण पहुंचा है। लोगों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा लॉकडाउन का पालन करें और घरों में रहें।
- चंद्रभूषण सिंह जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed