फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Six months child kidnap in front of jail at Aligarh

अलीगढ़: जेल के सामने से छह माह के बच्चे का अपहरण

Fri, 17 May 2019 11:30 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 May 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Six months child kidnap in front of jail at Aligarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

जिला कारागार के सामने से टिर्री सवार महिला ने छह साल की बच्ची की गोद से बच्चा छीनकर उसका अपहरण कर लिया । इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और एसपी सिटी खुद मौके पर पहुंच गए। बच्चे की मां अपनी ननद के साथ जेल में बंद ननदोई से मिलने आई थी। पूरी घटना जेल के गेट पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। बच्चे के पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


 थाना मडराक क्षेत्र के पड़ियावली में वीरेंद्र मजदूरी आदि करता है। शुक्रवार को उसकी पत्नी प्रियंका अपनी ननद बीनिश पत्नी योगेश निवासी मडराक के साथ सुबह 11.30 बजे जिला कारागार आई थी। बीनिश का पति योगेश ट्रक चोरी के मामले में जिला जेल में निरुद्ध है। दोनों महिलाओं के साथ ही बीनिश की छह वर्ष की बेटी सिमरन भी थी। जेल में अंदर जाकर मिलने से पहले कागजी औपचारिकता पूरी करने में दोनों महिलाएं लगी थीं।
विज्ञापन


इस दौरान प्रियंका ने अपने छह महीने के बेटे उमंग को सिमरन की गोद में दे दिया और कागजी औपचारिकता पूरी कराने चली गईं। सिमरन उमंग को गोद में लेकर खिलाने लगी। इस दौरान लोको कालोनी की ओर से एक महिला टिर्री में सवार होकर आई और सिमरन के पास आकर रुक गई। बच्चा सिमरन की गोद में था कि अचानक महिला बच्चे की ओर झपटी और उसे अपनी गोद में ले लिया। जैसे ही सिमरन कुछ समझ पाती महिला टिर्री में ही फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद ही जब प्रियंका और बीनिश लौटकर आईं तो सहमी हुई सिमरन ने कहा कि एक आंटी उमंग को छीन कर ले गईं। जेल के बाहर से बच्चे के अपहरण की सूचना पर विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी सिटी अभिषेक, सीओ अनिल समोनिया, सिविल लाइन इंस्पेक्टर अमित कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।


आसपास के इलाकों में बच्चे की तलाश की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। उसमें आई तस्वीरों के आधार पर महिला को पहचानने का प्रयास हो रहा है। बच्चे के पिता वीरेंद्र की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed