{"_id":"6ae59da7bb53d89a4205d1ee","slug":"six-accused-arreted-for-drinking-alcohol-in-public-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: शराब पीकर हंगामा करने वाले छह लोग गिरफ्तार, रोरावर पुलिस ने की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: शराब पीकर हंगामा करने वाले छह लोग गिरफ्तार, रोरावर पुलिस ने की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज
Sat, 31 Oct 2026 01:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:20 PM IST
सार
अलीगढ़ पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें अलीगढ़ के पांच और मथुरा का एक व्यक्ति है। सभी पर रोरावर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
अलीगढ़ की थाना रोरावर पुलिस टीम ने गतरात्रि सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर लोक न्यूसेंस फैलाने वाले छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने इन व्यक्तियों के विरुद्ध थाना रोरावर पर मुकदमा पंजीकृत किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में उमेश कुमार, मनीष, भूरा, राम अवतार, राजवीर सिंह और सोनू चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन
ये हुए गिरफ्तार
- राम अवतार पुत्र जयपाल सिंह, रामनगर खैर रोड, थाना देहली गेट, अलीगढ़
- राजवीर सिंह पुत्र राजेश कुमार भी रामनगर, थाना देहली गेट, अलीगढ़
- सोनू चौधरी पुत्र नानक चन्द्र, गगन स्कूल के सामने, थाना रोरावर, अलीगढ़
- उमेश कुमार पुत्र राजा राम, डाक बंगला पीडब्लू कॉलोनी अनूपशहर रोड, थाना सिविल लाइन अलीगढ़
- मनीष पुत्र अशोक कुमार, नगला मसानी, थाना देहली, अलीगढ़
- भूरा पुत्र करन सिंह, तलावभोज, थाना बलदेव, मथुरा