{"_id":"6891c2ed3d0ad7874c09679e","slug":"sisters-will-travel-free-for-three-days-in-roadways-buses-on-raksha-bandhan-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan: रोडवेज और ई-बस में बहनें करेंगी निशुल्क यात्रा, 8 से 10 अगस्त रात 12 बजे तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan: रोडवेज और ई-बस में बहनें करेंगी निशुल्क यात्रा, 8 से 10 अगस्त रात 12 बजे तक
Tue, 05 Aug 2025 02:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:08 PM IST
सार
रक्षाबंधन को लेकर सभी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। बसों के संचालन के लिए मार्ग तय कर लिए गए हैं। सर्वाधिक भीड़ वाले दिल्ली, नोएडा, बल्लभगढ़, गुरुग्राम, गाजियाबाद, साहिबाबाद से लेकर अलीगढ़ वाया कानपुर मार्ग पर करीब 300 बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रदेश सरकार ने इस बार रक्षाबंधन पर राखी बांधने भाइयों के घर जाने वाली बहनों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। आठ अगस्त की सुबह आठ बजे से दस अगस्त की रात 12 बजे तक बहने रोडवेज की किसी भी बस में पूरे प्रदेश में निशुल्क सफर कर सकेंगी। इतना ही नहीं महानगर में संचालित की जा रही ई- बस में भी यह बिना किराया दिए ही यात्रा कर सकेंगी।
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा की सुविधा प्रदान कर रही है। बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराई जाएगी और उन्हें शून्य रुपये का टिकट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महानगर में चल रही ई-बस सेवा में भी सफर करने वाली बहनों को किराया नहीं देना होगा। हालांकि अभी तक विभागीय शासनादेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
रक्षाबंधन को लेकर रोडवेज ने बृहस्पतिवार से दिल्ली- कानपुर मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाने के साथ ही अतिरिक्त बसों का संचालन करने की तैयारी कर ली है। इसके अलावा जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी वहां भी बसों की संख्या बढ़ायी जाएगी। रक्षाबंधन को लेकर सभी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। बसों के संचालन के लिए मार्ग तय कर लिए गए हैं। सर्वाधिक भीड़ वाले दिल्ली, नोएडा, बल्लभगढ़, गुरुग्राम, गाजियाबाद, साहिबाबाद से लेकर अलीगढ़ वाया कानपुर मार्ग पर करीब 300 बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लंबे रूट के साथ ही स्थानीय मार्ग हाथरस, आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, बरेली, मुरादाबाद मार्ग पर अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था कर ली गई है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों का संचालन कराएं।