फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sisters are liking fancy rakhis

Raksha Bandhan: सजे बाजार, बहनों को भा रहीं फैंसी राखियां, बच्चे ले रहे कार्टून वाली राखी

Fri, 09 Aug 2024 03:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 09 Aug 2024 03:18 PM IST
सार

बाजार में दस रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक की राखी उपलब्ध है। इस साल जयपुरी राखी, कोलकाता की राखी, तुलसी, रुद्राक्ष राखी की अधिक मांग है। रेशम की डोर की जगह फैंसी राखियों का चलन ज्यादा बढ़ गया है। बाजार में रत्न जड़ित, नग, स्टोन, तुलसी, रुद्राक्ष आदि विभिन्न फैंसी राखी की मांग अधिक बढ़ रही है। 

विज्ञापन
Sisters are liking fancy rakhis
सेंटर प्वाइंट पर राखी पसंद करती महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजार सज गए हैं। दुकानों पर लगी आकर्षक व फैंसी राखियां बहनों की पहली पसंद बनी हुई हैं। बच्चों के लिए कार्टून वाली राखी की खूब बिक्री हो रही है।

विज्ञापन


बाजार में इस समय दस रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक की राखी उपलब्ध है। दुकानदार विकास माहेश्वरी ने बताया है कि इस साल जयपुरी राखी, कोलकाता की राखी, तुलसी, रुद्राक्ष राखी की अधिक मांग है। दुकानदार पंकज कुमार का कहना है कि रेशम की डोर की जगह फैंसी राखियों का चलन ज्यादा बढ़ गया है। बाजार में रत्न जड़ित, नग, स्टोन, तुलसी, रुद्राक्ष आदि विभिन्न फैंसी राखी की मांग अधिक बढ़ रही है। रक्षाबंधन नजदीक देख बहनों ने अपने भाईयों को डाक से राखियां भेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


लुभा रही चांदी की राखियों की डिजाइन
ज्वेलर्स के यहां चांदी की राखियों की विशेष मांग है। इनके डिजाइन बहनों सहित भाईयों को खूब भा रहे हैं। सराफ ऋतुराज वर्मा ने बताया है कि चांदी की राखियां की कीमत 700 रुपये से है। सामान्य राखी की 12 सौ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार बाजार में कई तरह की नई राखियां आई हैं। भाई और भाभी के लिए राखी खरीद ली है। अब बस रक्षाबंधन के दिन का इंतजार है।- भूमि सोनी निवासी गोंडा मोड़, अलीगढ़।


दुकानों पर कई तरह की राखियां हैं, लेकिन मैंने अधिकांश तुलसी व रुद्राक्ष की राखी खरीदी हैं। लड्डू गोपाल के लिए घुंगरू वाली राखी ली है।- संगीता वर्मा निवासी इंद्रा नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed