{"_id":"6a5e8f68b60a35688d064efe","slug":"sister-in-law-hangs-herself-after-accusing-brother-in-law-of-molestation-aligarh-news-c-426-1-atl1001-155-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: देवर पर छेड़खानी का आरोप, भाभी ने फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: देवर पर छेड़खानी का आरोप, भाभी ने फंदा लगाया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
बरला थाना क्षेत्र के एक गांव में देवर पर भाभी से छेड़खानी और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला को अतरौली सीएचसी से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पीड़ित पति ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
महिला के पति ने बताया कि 17 जुलाई की रात वह घर पर नहीं था। इसी दौरान उसके भाई ने पत्नी से गाली-गलौज की। सूचना देने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर सुबह थाने आने को कहा। 18 जुलाई की सुबह पत्नी थाने जाने की तैयारी कर रही थी, तभी उसका भाई घर आया और छेड़खानी शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई मां को भी पीटा। वह खुद थाने पहुंचे, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। रविवार रात आरोपी का शांति भंग में चालान कर अतरौली भेज दिया गया, जहां उसे एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई।
पति ने बताया कि इस घटना से आहत होकर पत्नी ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। सूचना मिलने पर वह खेत से भागकर घर पहुंचा और पत्नी को अतरौली सीएचसी लेकर आया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सीओ बरला ने बताया कि महिला के पति पर पहले से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज है। इसीलिए वह देवर पर छेड़खानी की रिपोर्ट लिखाना चाहती है, फिलहाल जांच की जा रही है।