{"_id":"634d17a45f5e99702f38f197","slug":"sir-syed-day-celebrated-at-aligarh-muslim-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: एएमयू में धूमधाम से मना सर सैयद डे, जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी बोले- समाज हित में था उनका विजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: एएमयू में धूमधाम से मना सर सैयद डे, जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी बोले- समाज हित में था उनका विजन
Mon, 17 Oct 2022 02:31 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 17 Oct 2022 02:31 PM IST
सार
सर सैयद डे पर जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी ने कहा कि सर सैयद अहमद का विजन समाज का नेतृत्व करने वाले लोगों को तराशने का था।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद की 205वीं जयंती पर सोमवार को विश्वविद्यालय में सर सैयद डे धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर सभी में उत्साह देखने को मिला। कोरोना के चलते दो साल बाद कार्यक्रम व्यापक रूप से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
सर सैयद डे पर जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी ने कहा कि सर सैयद अहमद का विजन समाज का नेतृत्व करने वाले लोगों को तराशने का था। सर सैयद ने कहा था कि मुस्लिमों के जिन कार्यों से हिंदूओं की भावनाएं आहत होती हों उन्हें नहीं करना चाहिए। यह बात उन्होंने डर कर नहीं बल्कि साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहे, इसलिए कही थी।
विज्ञापन