फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SIR Electoral Roll Draft Aligarh Status

SIR: अलीगढ़ में 5.20 लाख वोटरों के नाम कटे, शहर-कोल विधानसभा से सबसे ज्यादा कटे, अब कुल 22.76 लाख वोटर

Tue, 06 Jan 2026 09:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 Jan 2026 09:52 PM IST
सार

अलीगढ़ जिले में एसआईआर से पहले कुल मतदाता 27,96,379 थे। अब कुल संख्या घटकर 22,76,190 रह गई है। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रति बूथ मानक को 1500 से घटाकर 1200 कर दिया है।

विज्ञापन
SIR Electoral Roll Draft Aligarh Status
SIR - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अलीगढ़ जिले में चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद 6 जनवरी को मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन कर दिया गया है। इस दौरान जिले की सात विधानसभा सीटों से 5,20,189 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। ये वे नाम थे जो मृतक, शिफ्टेड (दूसरे स्थान पर जा चुके), अनुपस्थित या डुप्लीकेट श्रेणी में पाए गए थे। सबसे अधिक नाम शहर विधानसभा से 1,14,273 और कोल विधानसभा 99,442 से काटे गए हैं।

विज्ञापन


जिले में एसआईआर से पहले कुल मतदाता 27,96,379 थे। अब कुल संख्या घटकर 22,76,190 रह गई है। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रति बूथ मानक को 1500 से घटाकर 1200 कर दिया है। इस कारण जिले में मतदेय स्थलों की संख्या 3016 से बढ़कर 3234 हो गई है। कुल 218 नए बूथ बढ़ाए गए हैं। सबसे ज्यादा 47 बूथ इगलास विधानसभा में बढ़े हैं।
विज्ञापन


आगे का कार्यक्रम
मुख्य तिथियां और आगामी प्रक्रिया

  • 11 जनवरी- सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया जाएगा।
  • 6 फरवरी- दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अंतिम अवसर।
  • 27 फरवरी- प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
Trending Videos

नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस

जिले में 2,16,621 ऐसे मतदाता चिह्नित किए गए हैं, जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि इन मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से नोटिस दिए जाएंगे। इसके साथ ही अपील की है कि जो युवा एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम सूची में जरूर जुड़वाएं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पूरी की जा सकती है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बुलाकर मतदाता सूची की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी उपलब्ध करा दी गई है।

इन फॉर्मों का कर सकते हैं उपयोग

  • संशोधन या नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म उपलब्ध रहेंगे
  • फॉर्म-6- नया नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए
  • फॉर्म-6ए- प्रवासी मतदाताओं के पंजीकरण के लिए
  • फॉर्म-7- मतदाता सूची से नाम कटवाने (विलोपन) के लिए
  • फॉर्म-8- नाम, पता, फोटो या अन्य त्रुटि सुधारने या स्थानांतरण के लिए
विज्ञापन

सातों विधानसभाओं में प्रक्रिया जारी

जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़ और इगलास के निवासी अपने नजदीकी बूथ, तहसील कार्यालय या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, चुनाव आयोग के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी गई है।

सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950
जिलाधिकारी ने अपील की है कि सभी नागरिक समयसीमा के भीतर अपनी प्रविष्टियों की जांच कर लें ताकि एक शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सके। यदि किसी भी मतदाता को आवेदन के दौरान कोई समस्या आती है, तो वे टोल-फ्री नंबर 1950 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed