फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Singing of Kulgeet on the first foundation day of RMPU

आरएमपीयू के प्रथम स्थापना दिवस पर कुलगीत का गायन

Thu, 15 Sep 2022 01:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:13 AM IST
सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) का प्रथम स्थापन दिवस धूमधाम से मनाया गया।14 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था।अमित गोस्वामी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय मंडल भर के छात्रों के लिए संजीवनी का काम करेगा।

विज्ञापन
Singing of Kulgeet on the first foundation day of RMPU
आरएमपीयू के लोगो का लोकार्पण करते सांसद सतीश गौतम व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) का प्रथम स्थापन दिवस धूमधाम से मनाया गया। पहले स्थापना दिवस पर कुलगीत का गायन हुआ और लोगो का विमोचन भी किया गया। 14 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

बुधवार को निर्माणाधीन विश्वविद्यालय परिसर में हवन हुआ। ऑल इंडिया रेडियो कार्यक्रम प्रस्तोता अर्चना वी राजन ने कुलगीत प्रस्तुत किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि सांसद सतीश गौतम ने कहा कि विवि का अस्तित्व में आना अथक प्रयासों का परिणाम है। यह यह विश्वविद्यालय निश्चय ही सफलता की ऊंचाइयों को छुएगा और अलीगढ़ के छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि अलीगढ़ के लिए विश्वविद्यालय एक उपलब्धि है। इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा कि विश्वविद्यालय हमारे क्षेत्र के लिए विकास के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि विश्वविद्यालय स्थापित होने से मंडल के विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। विश्वविद्यालय बहुत ही सीमित संसाधनों में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव महेश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के तीन प्रमुख कार्य शिक्षा, परीक्षा और परिणाम समयबद्ध तरीके से चल रहे हैं। टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शर्मिला शर्मा ने महान स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप के जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। अमित गोस्वामी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय मंडल भर के छात्रों के लिए संजीवनी का काम करेगा। सौरभ चौधरी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय छात्रों को राष्ट्रवाद की शिक्षा देकर देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।
यह रहे मौजूद रहे
वित्त अधिकारी दिनेश कुमार, प्रो. अरुण कुमार गुप्ता, प्रो. इंदु वार्ष्णेय, डॉ. आरके वर्मा, डॉ. नीता वार्ष्णेय, लोधा प्रधान शीलू ठाकुर, डॉ. निशित शर्मा,,राजीव शर्मा, माया सारस्वत मौजूद रहे।

आज ही के दिन पीएम मोदी ने रखी थी आधारशिला
लोधा के जिस मैदान पर बुधवार को प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। उसी स्थान पर आज से ठीक एक वर्ष पहले 14 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के साथ साथ डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड की नीव रखी थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि इस विश्वविद्यालय देश में शिक्षा के नए आयाम और डिफेंस कॉरिडोर विकास-रोजगार के इतिहास रचेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed